कोरीया

Gaurghat waterfall: रील्स बनाते समय गौरघाट जलप्रपात में डूब गया था युवक, तीसरे दिन भी नहीं मिला शव

Gaurghat waterfall: 50 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है शव, परिजनों में पसरा हुआ है मातम, पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के किए जा रहे हैं उपाय
2 min read
Gaurghat waterfall
Gaurghat waterfall

बैकुंठपुर। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने 15 जनवरी को गौरघाट जलप्रपात (Gaurghat waterfall) आया युवक रील्स बनाने के दौरान में गहरे पानी में डूब गया था। युवक को डूबे 50 घंटे से अधिक समय गुजर चुका है। लेकिन उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। अंबिकापुर एसडीआरएफ व कोरिया जिले के गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में लगी है, लेकिन तीसरे दिन भी युवक का पता नहीं चल सका है।

SDRF team searching in waterfall

15 जनवरी को एमसीबी जिले के खडग़वां ब्लॉक के ग्राम पंचायत दूबछोला से आधा दर्जन से अधिक युवक पिकनिक मनाने गौरघाट आए थे। उसी दौरान शाम को रील (Gaurghat waterfall) बनाते समय युवक राहुल सिंह (25) गहरे पानी में डूब गया। मामले में शाम को स्थानीय थाने को सूचना दी गई थी।

मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन शाम होने के कारण निरीक्षण कर लौटी थी। तीसरे दिन एसडीआरएफ अंबिकापुर और कोरिया इमरजेंसी एवं फायर सर्विसेस की टीम (Gaurghat waterfall) ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन जलप्रपात में डूबे युवक का कहीं पता नहीं पाया।

Police on the spot

संयुक्त टीम ने अंधेरा होने के कारण तीसरे दिन के सर्च ऑपरेशन को रोक दिया है। अब शनिवार की सुबह से युवक को खोजने सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। युवक को डूबे ४8 घंटे से अधिक समय हो चुके हैं।

Gaurghat waterfall: 18 सदस्यीय टीम चौथे दिन भी करेगी खोजबीन

नगर सेना के जिला सेनानी संजय गुप्ता ने बताया कि तीसरे दिन (Gaurghat waterfall) अंबिकापुर एसडीआरएफ और कोरिया डीडीआरएफ की संयुक्त शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में १8 सदस्य हैं, जो अगले दिन १8 जनवरी को दोबारा जलप्रपात में युवक की खोजबीन करेंगे।

Published on:
17 Jan 2025 07:56 pm
Also Read
View All
Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Forest Bungalow Scam: कोरिया वनमंडल में बड़ी धांधली: रेंजर का बंगला गायब, IFS ऑफिसर ने खड़ा किया अपना मकान

Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम