
DEO office Koria
बैकुंठपुर। शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में नियुक्त कोरिया और एमसीबी जिले के बीएड डिग्रीधारी कुल 254 सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त (Assistant teachers terminated) कर दी गई है। मामले में डीईओ ने सहायक शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने मोहलत दी थी। उनका जवाब आने के बाद सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर के फैसले के बाद बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों (Assistant teachers terminated) को नौकरी से हटा दिया गया है। कुछ दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, लोक शिक्षण संचालानालय रायपुर ने डीईओ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। इस पर एमसीबी डीईओ अजय मिश्रा ने 163 और कोरिया डीईओ जितेंद्र गुप्ता ने 91 सहायक शिक्षकों को नोटिस जारी कर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने निर्देश दिए थे।
नोटिस में उल्लेख किया गया था कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के तहत आपकी नियुक्ति सहायक शिक्षक के पद पर हुई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से 2 अप्रैल 2024 को निर्णय पारित हुआ है, जिसमें बीएड डिग्रीधारी को सहायक शिक्षक (कक्षा पहली से पांचवी) पद पर नियुक्ति के लिए अमान्य (Assistant teachers terminated) कर दिया गया है।
कार्यालयीन अभिलेख में आपकी व्यावसायिक आर्हता बीएड है। हाईकोर्ट, स्कूल शिक्षा मंत्रालय, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के हिसाब से आपकी नियुक्ति एक इरोनियोअस एप्वाइंट ऑर्डर (त्रुटिपूर्ण नियुक्ति आदेश) मानकर आपकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही (Assistant teachers terminated) प्रस्तावित है। मामले में प्रस्तावित कार्यवाही के विरुद्ध अपना दावा आपत्ति डीईओ कार्यालय में 7 दिन के भीतर प्रस्तुत करने समय दिया गया था।
निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा आपत्ति आने के बाद सेवाएं समाप्त (Assistant teachers terminated) कर सहायक शिक्षकों से पावती भी ली गई है। कोरिया के बैकुंठपुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों में 74 और सोनहत ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों में १7 सहायक शिक्षक नियुक्त हुए थे।
कोरिया डीईओ ने कुल 91 सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त (Assistant teachers terminated) कर दी है। बैकुंठपुर ब्लॉक के पिंकी पटेल, धनंजय कामड़े, सुकन्या धीवर, बरखा, ईश्वरी, सविता सिंह, यशवंत सिंह पोर्ते, पूनम कुमारी, रुपाली देवांगन, तरुण कुमार, लालबहादुर सिंह, शांति, दिव्या कंवर, आकाश साहू, वर्षा यादव, केशव हितेंद्र, अग्रज खरे, आरती देवी, राखी साहू, अपर्णा गौतम, मो अलतामश, प्रवीण तिवारी, अजय कुमार ठाकुर, रवि देवांगन, तनसीम साबा शामिल हैं।
वहीं कान्हा, विपुल दुबे, भूपेश्वर, शालिनी, दिनेश कुमार सिदार, सरोज भोई, ईश्वर राज, भारती, माया, पम्मी पटेल, संदीप कुमार, राहुल साव, धर्मेंद्र, विरेंद्र कुमार बंजारे, विजय कुमार देवांगन, लोकेश कुमार रात्रे, अर्चना वर्मा, पूजा सोनी, अंकिता साहू, चेतना चंद्राकर, रमेश कुमार, टिकेश्वर साहू, प्रवीण कुमार, अंजीत कुमार चंद्रवंशी, पुष्पा नेताम सहित अन्य शामिल हैं।
वहीं सोनहत ब्लॉक के ब्रजेश रात्रे, अंजनी राठिया, ओम प्रकाश जगत, लक्ष्मी सिंह, अंजना कुजूर, पुष्पेंद्र सिंह, पूजा मार्को, किरण वर्मा, भोजराम, मयंक देवांगन, नवीन गबेल, रुबी टोप्पो, माधुरी, ज्योति बंजारे, अंजलि पैकरा व मनीषा शामिल हैं।
कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि शासन से मिले आदशों का पालन कर जिले के 91 शिक्षकों की सेवाएं की गई है। जो बैकुंठपुर व सोनहत ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत थे।
एमसीबी डीईओ अजय मिश्रा ने कहा कि (Assistant teachers terminated) स्कूल शिक्षा मंत्रालय, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के बाद जिले के 163 सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई है। ये खडग़वां, मनेंद्रगढ़, भरतपुर ब्लॉक के स्कूलों में पदस्थ थे।
Updated on:
16 Jan 2025, 7:48 PM IST
Published on:
16 Jan 2025, 7:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.