3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teacher’s rally: अपात्र घोषित किए गए बीएड सहायक शिक्षकों ने शहर में निकाली पदयात्रा, फिर रवाना हुए रायपुर

Teacher's rally: शहर में नारेबाजी के साथ पदयात्रा निकाल पहुंचे महामाया मंदिर, यहां पूजा-अर्चना करने के बाद सभी रायपुर के लिए हुए रवाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Dec 2024, 3:27 PM IST

Teacher's rally

BEd assistant teachers rally in Ambikapur

अंबिकापुर. अपात्र घोषित किए गए बीएड सहायक शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को शहर में पदयात्रा निकालकर विरोध (Teacher's rally) जताया। बीएड सहायक शिक्षक शहर के पीजी कॉलेज से पदयात्रा निकालकर मां महामाया मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा रायपुर के लिए निकली। पदयात्रा में काफी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

बीएड सहायक शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई थी। कुछ माह तक ड्यूटी करने के बाद इनका मामला कोर्ट में चला गया था। यहां बीएड सहायक शिक्षकों को अपात्र घोषित (Teacher's rally) कर दिया गया है। इससे कई शिक्षकों की नौकरी खत्म हो गई है। वहीं अपात्र घोषित किए गए शिक्षकों ने शनिवार को मांगों की पूरी कराने के उद्देश्य से पैदल यात्रा निकाली।

शिक्षकों का कहना है कि कई लोग शहर के बाहर नौकरी कर रहे थे। अचानक घरवालों व अन्य लोगों को पता चलेगा कि इसकी नौकरी चली गई है तो हमारा सामाजिक सम्मान भी घटेगा। उनका कहना था कि सरकार हमारी परेशानी को जरूर समझेगी।

यह भी पढ़ें: Commits suicide: एग्रीकल्चर कॉलेज के हॉस्टल में बीएससी के छात्र ने लगाई फांसी, मुंगेली से आया था पढऩे

Teacher's rally: रायपुर के लिए हुए रवाना

बीएड सहायक शिक्षकों ने शहर के पीजी कॉलेज मैदान से पैदल मार्च (Teacher's rally) किया। वे शहर के मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए महामाया मंदिर पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद सभी रायपुर के लिए रवाना हो गए।