3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Commits suicide: एग्रीकल्चर कॉलेज के हॉस्टल में बीएससी के छात्र ने लगाई फांसी, मुंगेली से आया था पढऩे

Commits suicide: रात में खाना खाकर कमरे में सोने गया था छात्र, सुबह 9 बजे तक बाहर नहीं आया तो खिडक़ी से अन्य छात्रों ने देखा, पंखे के सहारे झूल रहा था फंदे पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Dec 2024, 3:40 PM IST

Commits suicide

Student who commits suicide and other students

अंबिकापुर. शहर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में बीएससी सेकेंड ईयर के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव (Commits suicide) कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने खिडक़ी से फंदे से लटकता शव देखा तो उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र मुंगेली जिला का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला अंतर्गत ग्राम डांडग़ांव निवासी विवेक अनंत पिता सतानंद 22 वर्ष राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय अंबिकापुर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र (Commits suicide) था। वह महाविद्यालय के हॉस्टल नंबर-2 के कमरा नंबर 36 में एक अन्य छात्र के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।

रूम मेट 2 दिन से छुट्टी पर है। शुक्रवार की रात छात्र ने मेस में खाना खाया और कमरे में सोने चला गया था। शनिवार की सुबह 9 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो हॉस्टल के अन्य छात्रों ने खिडक़ी से झांका। भीतर का नजारा देख वे सन्न रह गए। छात्र का शव पंखे के सहारे फांसी (Commits suicide) के फंदे पर झूल रहा था।

यह भी पढ़ें:Reena Giri murder case: ससुर ने 30 हजार की सुपारी देकर बहू की कराई थी हत्या, बेटे ने थाने में लगा ली थी फांसी, 4 गिरफ्तार

Commits suicide: दरवाजा तोडक़र भीतर घुसे छात्र

हॉस्टल के छात्रों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और भीतर घुसे। फिर उन्होंने फंदे से छात्र का शव उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत (Commits suicide) घोषित कर दिया।

इधर सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों की उपस्थिति में छात्र का पीएम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Car accident: सडक़ हादसे में CMHO के भाई की मौत, एनएच पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई कार

आत्महत्या के कारण का पता नहीं

छात्र ने किस कारण से आत्महत्या (Commits suicide) की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात छात्र ने फांसी लगाई होगी। वहीं कॉलेज के छात्रों का यह कहना है कि 2 दिनों से वह किसी बात को लेकर टेंशन में था। छात्र के आत्महत्या की वजह क्या थी? यह पुलस की जांच में ही पता चल पाएगा।