कोरीया

Gaurghat waterfall: गौरघाट जलप्रपात में डूब गया युवक, 28 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, पिकनिक मनाने पहुंचे थे आधा दर्जन दोस्त

Gaurghat waterfall: नगर सेना की टीम सुबह से युवक की तलाश में जलप्रपात के गहरे पानी में कर रही है खोजबीन, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूब गया है 25 वर्षीय युवक

2 min read
Gaurghat waterfall
Rescue team

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के गौरघाट जलप्रपात (Gaurghat waterfall) में बुधवार की सुबह पिकनिक मनाने आधा दर्जन युवक पहुंचे थे। नहाने के दौरान एक युवक जलप्रपात के गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर रेस्क्यू की टीम उसे खोजने में जुटी हुई है। घटना के 28 घंटे बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। नगर सेना की रेस्क्यू टीम गुरुवार की सुबह से ऑपरेशन में जुटी है। वहीं युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एमसीबी जिले के खडग़वां ब्लॉक के गाम पंचायत दूबछोला से आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने गौरघाट (Gaurghat waterfall) आए थे। इस दौरान बुधवार दोपहर बाद नहाते समय युवक राहुल सिंह (25) अचानक गहने पानी में चला गया। देखते ही देखते जलप्रपात के डूबान वाले एरिया में डूब गया। इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी गई।

Gaurghat waterfall

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन शाम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया। वहीं इमरजेंसी एवं फायर सर्विसेस को बुधवार रात करीब 9 बजे जानकारी मिली।

गुरुवार सुबह से डूबे युवक को खोजने रेस्क्यू अभियान (Gaurghat waterfall) चलाया गया है। लेकिन अंधेरा होने तक शव का कहीं पता नहीं चल पाया। फिलहाल युवक को डूबे 28 घंटे से अधिक समय हो चुके हैं।

Gaurghat waterfall: चार साल में 5 की हो चुकी है मौत

नगर सेना बाढ़ बचाव एवं आपातकालीन सेवा की टीम ने पिछले साल 13 व 14 जनवरी 2024 को गौरघाट जलप्रपात में डूबे युवक के शव को 2 बार रेस्क्यू ऑपेरशन कर 18 घंटे में बरामद कर लिया था। सूरजपुर से पिकनिक मनाने युवाओं का दल पहुंचा था। इस दौरान शाम को एक युवक जलप्रपात (Gaurghat waterfall) के गहरे पानी में डूब गया।

दो दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद शव को बाहर निकाला गया था। वहीं 3 जनवरी 2021 को जलप्रपात के गहरे पानी में डूबने से पटना क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई थी। ज्वाइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में 35 सदस्यीय टीम की मदद से तीसरे दिन पत्थर के बीच फंसे शव को बाहर निकाला गया था।

Published on:
16 Jan 2025 06:40 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त