कोरीया

रामपुर में 767 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया, सीधे संवाद कर शंकाओं को किया दूर

Koria News: सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मतदान दलों के सेंट जोसेफ विद्यालय में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मियों को मार्गदर्शन दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2023, 3:21 PM IST
Gave training to 767 officers and personnel in Rampur Koria News
रामपुर में 767 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया, सीधे संवाद कर शंकाओं को किया दूर

बैकुंठपुर। Chhattisgarh News: सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मतदान दलों के सेंट जोसेफ विद्यालय में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मियों को मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि कोई प्रशिक्षण लें तो मनोयोग के साथ एकाग्र होकर उन सभी बारीक जानकारियों को समझें, जानें। ताकि समस्या आने पर यही प्रशिक्षण काम आता है।आगामी विधानसभा निर्वाचन में अपना दायित्व मानक के अनुसार पूरा कर सकें। इसलिए प्रशिक्षण प्राप्त करने की बाध्यता है। मतदान प्रक्रिया को कराने के लिए जरूरी है कि मतदान केंद्रों में नियुक्त प्रत्येक कार्मिक को ईवीएम की पूरी जानकारी रहे। इसके लिए जरूरी है कि आप सभी पूरी गंभीरता से निर्वाचन का प्रशिक्षण प्राप्त करें।

सेंट जोसेफ विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन सीईओ ने सभी कक्षों में जाकर कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बताई जा रही तकनीकी बातों पर प्रश्न पूछे और कर्मचारियों के शंकाओ का समाधान किया। उन्होंने मतदान केंद्र में जाकर आदर्श आचार संहिता के पालन के साथ निर्वाचन दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप पूरी तरह से निर्भीक होकर निर्वाचन कार्य पूर्ण करें। प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थिति के संबंध में प्रशिक्षण के लिए संलग्न अधिकारी से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सेंट जोसेफ विद्यालय में मंगलवार को 767 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Published on: