कोरीया

Good News: गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी, बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म

Good News: गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान से 300 मीटर के दायरे में सोनहत रेगुलर फारेस्ट में दो शावकों का हुआ जन्म, क्षेत्र में जाने वाले एरिया को किया गया सुरक्षित

2 min read
Tigress cub

बैकुंठपुर।गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में बाघिन ने 2 शावकों को जन्म (Good News) दिया है। नन्हें मेहमानों का आना खुशी का पल है। लंबे समय बाद यह मौका आया है। वन विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है ताकि कोई वहां आ और जा न सके। जंगल की ओर से जा रहे एक ग्रामीण की नजर सबसे पहले बाघ के शावकों पर पड़ी। उसने यह जानकारी वन अधिकारियों को दी।

सोनहत वन परिक्षेत्र और गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान सीमा के समीप बाघिन ने 2 शावकों (Good News) को जन्म दिया है। यह सूचना ग्राम भलुवार निवासी एक ग्रामीण और संदीप सिंह ने दी। बताया जा रहा है कि खेत से घर जाने के दौरान ग्रामीण की नजर बाघ के शावकों पर पड़ी।

Tiger cub

इसके बाद उसने उसकी फोटो ली और वन गांव वालों को दिखाया। इसकी सूचना मिलते ही सोनहत रेंजर अजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां न तो शावक (Good News) और न ही बाघिन मिली। बारिश के कारण पंजों के निशान भी मिट गए थे।

Guru Ghasidas Tiger reserve

इसके बाद आस-पास के गांवों के लोगों से पूछताछ (Good News) की तो पता चला कि आज ही शावकों को बाघिन के साथ देखा गया है। पुष्टि होने के बाद रेंजर ने ग्रामीणों को जंगल से दूरी बना कर रखने और सबंधित स्थान के आस-पास न जाने कहा। वहीं बाघिन व शावक के बारे में जानकारी मिलने पर सूचना देने कहा है।

राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में जाने की संभावना

सबंधित स्थल से नेशनल पार्क का एरिया महज 100 मीटर की दूरी पर है। आशंका जताई जा रही है कि बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ भलुआर क्षेत्र से राष्ट्रीय उद्यान (Good News) क्षेत्र में प्रवेश कर गई होगी।

Forest officers

Good News: लंबे समय बाद आई खुशखबरी

लंबे समय से राष्ट्रीय उद्यान से खुशखबरी (Good News) आई है। इससे पूर्व 2 बाघों के मारे जाने की खबर भी आई थी। बाघों का शव मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी।

दोपहर बाद मिली जानकारी

डायरेक्टर सौरभ सिंह ठाकुर ने बताया कि टाइगर रिजर्व में 2 शावकों का जन्म (Good News) हुआ है। दोपहर बाद जानकारी मिली, ऐसे में आसपास एरिया में टीम पहुंची थी। क्षेत्र में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर चौकसी बढ़ाई गई है।

Published on:
30 May 2025 09:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर