नए टाइगर रिजर्व की सीमा मध्यप्रदेश बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़ (मनेंद्रगढ़, कोरिया, सूरजपुर व बलरामपुर जिले की सीमा में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व), झारखंड के पलामू तक(209 किलोमीटर) होगी। वहीं टाइगर प्रोजेक्ट को 51 साल पूरे हो गए हैं। अप्रैल 1973 में टाइगर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी। दिल्ली एनटीसीए(नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथारिटी) से सितंबर 2021 को गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व बनाने अनुमति मिली थी। टाइगर रिवर्ज को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।