कोरीया

Breaking News : तेज आंधी-बारिश भी नहीं रोक पाई विकास यात्रा, छतरी लेकर हेलीकॉप्टर से उतरे सीएम

कोरिया जिले के खडग़वां, अखराडांड़ व दूबछोला में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, बारिश के बीच जनता से कहा- कांग्रेस को विकास ढूंढने की जरूरत नहीं

3 min read
CM under the umbrella
CM in Koria

बैकुंठपुर/खडग़वां. मुख्यमंत्री की विकास यात्रा शुक्रवार को कोरिया जिले में 3 स्थानों पर थी। सीएम के इन जगहों पर पहुंचने से पहले ही तेज आंधी-बारिश हुई। इस दौरान सभास्थल के पंडाल उखड़ गए, कुर्सियां पलट गईं, स्वागत द्वार धराशायी हो गया लेकिन विकास यात्रा नहीं रुकी। खडग़वां के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से उन्हें आंधी व बारिश के बीच छतरी ओढ़ाकर सभास्थल तक लाया गया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान लोग कुर्सियों से अपने आप को बचाते दिखे।


मुख्यमंत्री विकास यात्रा-2018 के लिए खडग़वां जनपद मैदान में दोपहर 3 बजे समय निर्धारित थी। कार्यक्रम स्थल पर सुबह करीब 11 बजे से भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब २ बजे तक चिलचिलाती धूप में आम जनता, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी पहुंच गए थे। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली और करीब 2.30 बजे से अंधड़ के साथ बारिश होने लगी। तेज आंधी-तूफान चलने के कारण जगह-जगह स्वागत द्वार और पण्डाल उखडऩे लगे।

वहीं आम जनता सभा स्थल से इधर-उधर भागने लगी है। दोपहर करीब ३ बजे हल्की बारिश व अंधड़ के बीच मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का हैलीकॉप्टर खडग़वां मिनी स्टेडियम पहुंचा और विकास रथ में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ सिंह कार्यक्रम में आम जनता को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का प्रयास किया, लेकिन आम जनता उनकी बातों पर ध्यान नहीं दी। क्योंकि बारिश व अंधड़ के कारण अपने को बचाने कुर्सियां सिर पर रख ली थी।

बारिश में छतरी निकली, मुख्यमंत्री विकास रथ पर सवार
खडग़वां मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ सिंह को हैलीकॉपटर उतरने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने छतरी लेकर अगुवाई करने पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री विकास रथ पर सवार होकर सभा स्थल की ओर आगे बढऩे और सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे थे लेकिन बारिश के कारण आम जनता इधर-उधर भागने में व्यस्त और सिर छिपाने दुकान के अगल-बगल घुसने लगी थी। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने बारिश के बीच जनता को संबोधित करने की भरसक प्रयास किया और विकास रथ से उतर कर सीधे मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित कर मुख्यमंत्री का विकास रथ अखराडांड़ व दूबछोला की ओर रवाना हो गया।


आला अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता बारिश में भीग गए
विकास यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ सिंह के आगमन होने के तत्काल बाद आला अधिकारी, भाजपा नेता बारिश में भिगकर अगुवाई करने पहुंचे और कार्यक्रम स्थल तक भिगते नजर आए। कुछ लोग जैसे-तैसे कहीं से छतरी जुगाड़ कर ली और ड्यूटी की। वहीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बारिश में भीग-भीग कर व्यवस्था बनाने में डटे रहे।


कांग्रेस को विकास ढूंढने की जरूरत नहीं: डॉ. रमन
खडग़वां जनपद मैदान में कार्यक्रम को संबोधित कर मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि बारिश को देखकर ऐसा लग रहा था कि पता नहीं मैं उतर पाऊंगा या नहीं लेकिन माता महामाया की कृपा से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि दंतेश्वरी माता का आशीर्वाद लेकर यहां आया हूं। पहले खडग़वां व मनेंद्रगढ़ की क्या स्थिति थी, कांग्रेस ने क्या किया था। कांग्रेस को गरीबोंं की कोई चिंता नहीं थी, उनको विकास ढूंढने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने सिर्फ नारा लगाया और कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस ने क्या कभी 1 रुपए में चावल दिया था। उन्होंने कहा कि पहले भूखमरी से मौत होती थी, आज हर गरीब परिवार को 50 हजार रपुए का मुफ्त इलाज की सुविधा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ५५ लाख लोगों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

Published on:
18 May 2018 06:20 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त