बैकुंठपुर/खडग़वां/चिरमिरी. मुख्यमंत्री विकास यात्रा कार्यक्रम से पहले शुक्रवार दोपहर को कोरिया जिले के खडग़वां अखराडांड़, दूबछोला में जमकर अंधड़-बारिश हुई। इस दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार और पण्डाल उखड़ कर नीचे गिर गए। वहीं आम जनता बारिश-अंधड़ से बचने के लिए सभा स्थल से इधर-उधर भागने लगी। इधर खडग़वां में बारिश से बचने मुख्यमंत्री को छतरी का सहारा लेना पड़ा। यहां उन्होंने बारिश के बीच जनता को संबोधित किया।