कोरीया

Hypnotize to women: महिला व युवती को सम्मोहित कर 2 युवकों ने किया ऐसा काम, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Hypnotize to women: जबलपुर से रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी महिला, 22 वर्षीय भतीजी के साथ गई थी मंदिर, फिर 2 युवकों से हुई मुलाकात
2 min read
Hypnotize to women
2 man captured in CCTV

मनेंद्रगढ़।एमसीबी जिले के नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को मंदिर अपनी 22 वर्षीय भतीजी के साथ मंदिर गई महिला को 2 युवकों ने सम्मोहन (Hypnotize to women) के जाल में फंसा लिया। उसकी समस्याएं दूर करने का झांसा देकर सोने की बाली व चेन ले उड़े। शिकायत पर जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि महिला व युवती 2 युवकों के पीछे-पीछे चल रही हैं। इस बारे में पूछने पर दोनों ने बताया कि उस समय क्या हो रहा था, उन्हें जानकारी नहीं है। वे अपनी सुध-बुध खो बैठी थीं। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 में जबलपुर निवासी महिला सुनीता जैन (Hypnotize to women) पारिवारिक समारोह में शामिल होने आई थी। वह शुक्रवार की सुबह अपनी भतीजी के साथ सुबह 9.30 बजे मंदिर जा रही थी। इसी बीच 2 अज्ञात व्यक्तियों ने महिला से उनका भविष्य बताने व उनकी जिंदगी में हो रही समस्याओं की जानकारी देने की बात कही।

फिर महिला को अपनी बातों से सम्मोहित कर एक बोतल पानी (Hypnotize to women) मंगाया। उसके बादमहिला के दोनों कान की बाली व गले में पहनी हुई चेन मांगी। आरोपियों ने महिला से कहा कि गहनों में सूतक लगा है।

2 man captured in CCTV

गहने लेने के बाद महिला से 10 कदम आगे चलने को कहकर दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ समय के बाद महिला को आभास हुआ कि उसके कान की बाली व गले की चेन गायब हैं। तब उसने अपने परिचितों को जानकारी दी।

घटना की जानकारी नहीं होने की बताई बात

सबसे अहम बात तो यह है कि उसके साथ 22 वर्षीय उसकी भतीजी भी थी। उसने भी उस समय हुई घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। उसका कहना है कि जिस समय घटना हुई, मुझे भी नहीं मालूम कि उन लोगों ने क्या कर दिया था। कुछ भी समझ में नहीं (Hypnotize to women) आया। मामले में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Hypnotize to women: सीसीटीवी में दिखा ये नजारा

पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास से सीसी फुटेज खंगाले गए। इसमें महिला व युवती 2 लोगों के पीछे चलती दिखाई दे रही हैं। उठाईगिरी के बाद पुलिस घटना (Hypnotize to women) की जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि पुराना कांजी हाउस के सामने एक कचरे में महिला का मोबाइल मिला है।

पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है कि आखिर मामला क्या है? महिला जबलपुर की बताई गई है। वह अपने रिश्तेदार के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

Updated on:
20 Dec 2024 09:04 pm
Published on:
20 Dec 2024 09:04 pm
Also Read
View All