कोरीया

छोटी बहन और मौसा के बीच थे अवैध प्रेम संबंध, भाई बना रोड़ा तो दोनों ने बनाया प्लान फिर कर दी हत्या

रात में दलानी में सो रहा था भाई, बहन ने कॉल कर प्रेमी मौसा को बुलाया और वारदात को दिया अंजाम, मौसा व बहन गिरफ्तार

2 min read
crime in love chhattisgarh
Crime in Chhattisgarh

बैकुंठपुर. मौसा व छोटी बहन के बीच चल रहे अवैध संबंध पर आपत्ति जताना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। युवक ने इसे लेकर मौसा के साथ 4 महीने पूर्व मारपीट भी की थी। इससे मौसा व बहन नाराज थे। फिर उन्होंने ने उसे मारने का प्लान बना लिया। इसी बीच 12 अगस्त की रात दलानी में सोने के दौरान दोनों ने उसकी सब्बल से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।


कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के ग्राम पुसला निवासी संतोष विश्वकर्मा पिता बालक विश्वकर्मा की बहन संतोषी और करमडांड़ चरचा निवासी उसका मौसा विदुर विश्वकर्मा के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। मामले की जानकारी भाई संतोष को होने पर उसने मौसा विदुर के साथ मारपीट कर दी थी।

इससे मौसा व बहन ने मिलकर संतोष को मारने का प्लान बनाया। फिर 12 अगस्त को संतोषी अपने मां के साथ ग्राम कछार खेत में रोपा लगाने गई थी, जहां विदूर भी खेत में काम करने आया था। वहीं दोनों ने संतोष को मारने का प्लान बनाया। रात में भोजन करने के बाद संतोष दलानी में अकेला सो रहा था।

इस दौरान बहन ने फोन से बातचीत कर विदुर को अपने घर बुलाया लिया। फिर दोनों ने लोहे के सब्बल से संतोष के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्राणघातक वार के बाद संतोषी को घर पर छोड़कर विदुर फरार हो गया।


अस्पताल में तोड़ा दम
आधी रात को संतोष का पिता दलानी में गया तो बिस्तर पर संतोष लहूलुहान बेहोश हालत में था। इसके बाद संजीवनी 108 से सोनहत अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय बैकंठपुर रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया गया।


पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक लेख किया था। जिला अस्पताल के मेमो के आधार पर सिटी कोतवाली में मर्ग कायम कर सोनहत रेफर किया गया था। मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 120(बी), 34 तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


भाई ने अवैध संबंध को लेकर की थी मारपीट
मृतक संतोष ने अपनी बहन संतोषी और मौसा के साथ अवैध संबंध की जानकारी होने पर मार्च 2018 में विवाद कर मारपीट कर दी थी। घटना से नाराज आरोपी मौसा व बहन ने मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इसी बीच मौका देखकर 12 अगस्त की रात सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

Updated on:
16 Aug 2018 01:52 pm
Published on:
14 Aug 2018 04:03 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त

Wood smuggling in Koria: आधी रात फॉरेस्ट टीम ने देवगढ़ जंगल में की घेराबंदी, मिला अवैध लकड़ी से भरा उत्तर प्रदेश का ट्रक, तस्कर फरार

Mangalsutra Controversy: छत्तीसगढ़ की सरकारी योजना पर उठे सवाल! कुछ महीनों में ही खराब हुआ मंगलसूत्र, भड़कीं महिलाएं