7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू से सूरजपुर की11वीं की छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम, रायपुर ले जाने की चल रही थी तैयारी

सूरजपुर जिले की थी छात्रा, 4 दिन पूर्व अंबिकापुर के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जांच में डेंगू के मिले थे लक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Aug 2018, 1:44 PM IST

Girl student death from dengue

Suganti who death from dengue

अंबिकापुर. भिलाई व रायपुर में 16 मौत के बाद डेंगू ने सूरजपुर जिले में भी अपनी दस्तक दे दी है। जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेदमी की 11वीं की छात्रा भी इसकी चपेट में आ गई। 4 दिन पूर्व उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां इलाज के दौरान 13 अगस्त की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने रायपुर के लिए रेफर किया था। परिजन उसे रायपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसकी सांसें थम गईं। सूरजपुर जिले में डेंगू से मौत का संभवत: यह पहला मामला है।


छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई व रायपुर में डेंगू ने अपने पांव पसार रखे हैं। इस बीमारी से पिछले 14 दिनों में 16 लोगों की जान चली गई है। इनमें से अधिकांश 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। कोरिया जिले की एक छात्रा की भी 9 अगस्त को डेंगू से रायपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। अब डेंगू की दस्तक सूरजपुर जिले में भी पहुंच गई है।

ओडग़ी ब्लॉक के ग्राम बेदमी निवासी सुगंती अगरिया पिता शिवकुमार 17 वर्ष 11वीं कक्षा की छात्रा थी। तेज बुखार होने पर 9 अगस्त को छात्रा को परिजनों ने अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में छात्रा के परिजनों का कहना है कि यहां जांच पश्चात उसमें डेंगू के लक्षण मिले थे।

इस दौरान उसका इलाज यहीं चल रहा था। इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर 13 अगस्त को डॉक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया था। वे उसे रायपुर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।


स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
सूरजपुर जिले में डेंगू से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएमएचओ डॉ. एसपी वैश्य का इस मामले में कहना है कि छात्रा की मौत की सूचना उन्हें मिली है।

उन्होंने स्वास्थ्य अमले को ग्राम बेदमी में पीडि़त परिवार के घर जांच के लिए भेजा है। वहां मृतिका के परिजन की भी जांच की जाएगी कि कहीं उनमें से भी कोई तो डेंगू से पीडि़त नहीं है।