कोरीया

Korea Millets Cafe: कोरिया मिलेट्स कैफे की सफलता को पीएम ने सराहा, लखपति दीदी हीना के लिए बजवाई ताली

Korea Millets Cafe: कोरिया जिले के रोशनी स्व सहायता समूह को राष्ट्रीय पहचान मिली है।प्रधानमंत्री मोदी ने की कोरिया मिलेट्स कैफे की प्रशंसा की।
2 min read
• •
Aug 26, 2024
Korea Millets Cafe

Korea Millets Cafe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र जलगांव में रविवार को आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया में मिलेट्स कैफे चलाने वाली महिला समूह की प्रमुख हीना बेगम से सीधे संवाद किया। इस दौरान मिलेट्स कैफे की जानकारी ली और तारीफ करते हुए लखपति दीदी हीना के लिए भरी सभा में तालियां बजवाई।

लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया के ग्राम पंचायत पटना की रोशनी स्व सहायता समूह की हीना बेगम को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला। सबसे पहले पीएम मोदी ने हीना से उनका परिचय पूछा। फिर उनके काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हीना बेगम ने बताया कि रोशनी स्व सहायता समूह और 4 अन्य महिला समूहों के साथ मिलकर कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हीना से कैफे से अर्जित आय और मिलेट्स की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

4 समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन

कोरिया मिलेट्स कैफे की संचालक हीना बेगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि उनका रोशनी स्व सहायता समूह अन्य 4 समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन कर रहा है। पीएम मोदी ने हीना से कैफे की आय और मिलेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और समूह की सफलता (Korea Millets Cafe) से खुश होकर तालियां बजवाकर हीना को प्रोत्साहित किया।

रोशनी स्व सहायता समूह की दीदियों के इस कैफे में अब एकता स्व सहायता समूह, मां शारदा स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह और साक्षर स्व सहायता समूह की कुल 38 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है।

Korea Millets Cafe: अन्य महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री मोदी ने हीना की सफलता से प्रभावित होकर उपस्थित लोगों से तालियां बजवाईं और अन्य महिलाओं को भी सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में यह कैफे बेहद लोकप्रिय हो कर स्थानीय स्तर पर निरन्तर अच्छा कर रहा है। कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि, स्व सहायता समूहो में जुड़कर, स्वरोजगार कर रही दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। कोरिया मिलेट्स कैफे का सफल संचालन इनकी सफलता की कहानी कह रहा है।

इससे संबंधित खबरें यहां देखें

1. ड्रोन उड़ाकर सीमा और प्रतिमा दीदी बनीं लखपति, इस तरह खेती-किसानी में मिल रही मदद

अब गांव की महिलाएं भी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके ऊंची उड़ान भरना सीख रही हैं। केंद्र सरकार की नमो ड्रोन परियोजना के तहत जिले की दो महिलाओं को ड्रोन चलाने के प्रशिक्षण के पश्चात ड्रोन दिया गया है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अब लखपति दीदी बन गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

Updated on:
26 Aug 2024 07:39 am
Published on:
26 Aug 2024 07:39 am
Also Read
View All
Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी

Koria Land Fraud: हेराफेरी कर हड़प ली फौजी की 2.02 हेक्टेयर जमीन, ब्रिगेडियर बेटे की शिकायत पर कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा दर्ज