कोरीया

विधानसभा चुनावों के अपराजेय योद्धा थे कोरिया कुमार, उनकी श्रद्धांजलि में स्कूलों में छुट्टी, बंद रहीं दुकानें

छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव को 2 बार आया था हार्टअटैक, रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में ली अंतिम सांस

2 min read
Dr Ramchandra Singhdeo
Late Ramchandra Singhdeo

बैकुंठपुर. छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव को मंगलवार को हार्टअटैक के बाद रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। रायपुर स्थित निवास स्थान में ही उन्हें अटैक आया था। डॉ. रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कोरिया जिले के लिए विकास के लिए काफी काम किए। रामचंद्र सिंहदेव छत्तीसगढ़ की नई सरकार में वित्त मंत्री की भूमिका में थे।

वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार माने जाते थे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री जिम्मेदारी निभाई थी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह, बीपी सिंह, अर्जुन सिंह जैसी दमदार शख्सियतें कोरिया कुमार के साथ इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सहपाठी रहे। कोरिया कुमार के निधन की खबर सुनते ही जिले में शोक का माहौल छा गया। कई दुकानें शुक्रवार की सुबह स्वस्फूर्त बंद रहीं तथा स्कूलों में एसेंबली के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्कूली शिक्षा राजकुमार कॉलेज से ली
डॉ. सिंहदेव ने स्कूली शिक्षा राजधानी (रायपुर) स्थित राजकुमार कॉलेज से ली तथा आगे की पढ़ाई के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए। वहां उनकी मुलाकात पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह व सीएम नारायण दत्त तिवारी से हुई। मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह उनके जूनियर के रुप में कॉलेज में दाखिल हुए थे।


6 बार जीता विधानसभा चुनाव
कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कुल 6 बार विधानसभा का चुनाव जीता और मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे। वे लगातार बैकुंठपुर से 6 बार विधायक रहे। उन्हें विधानसभा चुनावों का अपराजेय योद्धा जाना जाता था। उनके कामों की कहानी कुछ यूं थी कि विरोधी भी उनके कायल थे। मध्यप्रदेश शासन में जल संसाधन मंत्री व छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री के पद पर आसीन हुए थे।


कोरिया के लिए किया काफी काम
कोरिया कुमार किसी पद में रहे या ना रहे लेकिन उन्होंने लगातार अपने जिले की चिंता की। अपने जिले के विकास के लिए लगातार मनन किया। योजनाएं बनाईं और उन को अमल में लाने का प्रयास किया।


कल होगा अंतिम संस्कार
कोरिया कुमार का पार्थिव शरीर चार्टर्ड प्लेन से बैकुंठपुर लाया जाएगा। 21 जुलाई को जिला मुख्यालय के पैलेस में डॉ. सिंहदेव के अंतिम दर्शन करने के लिए कोरिया वासियों के अलावा कई जिलों से भारी संख्या में लोगों के जुटने के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अति विशिष्ट लोगों के आगमन को लेकर भी जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही है। अंतिम दर्शन पश्चात आज 21 जुलाई को ही विधि-विधान के साथ अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया जायेगा।


व्यापारिक प्रतिष्ठान रहीं बंद, स्कुलों में छुट्टी
डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के निधन का खबर सुनने के बाद दूसरे दिन 20 जुलाई को शहर की कई व्यापारिक प्रतिष्ठानें सुबह से ही स्वस्फूर्त बंद रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। इसी तरह शहर के रामानुज स्कूल में असेंबली पश्चात विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गयी। इसके अलावा शहर में संचालित कई स्कूलों में भी बच्चों को दो मिनट का मौन धारण करवाकर श्रद्धांजलि देने के बाद अवकाश दे दी गया।

Published on:
20 Jul 2018 01:44 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त

Wood smuggling in Koria: आधी रात फॉरेस्ट टीम ने देवगढ़ जंगल में की घेराबंदी, मिला अवैध लकड़ी से भरा उत्तर प्रदेश का ट्रक, तस्कर फरार

Mangalsutra Controversy: छत्तीसगढ़ की सरकारी योजना पर उठे सवाल! कुछ महीनों में ही खराब हुआ मंगलसूत्र, भड़कीं महिलाएं