कोरीया

धान खरीदी का अब सिर्फ एक दिन शेष, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर फिर लगा कड़ा पहरा

Last date of Paddy purchase: प्रशासन ने अंतरराज्यीय बैरियरों (Interstate barrior) पर बढ़ाई चौकसी, 24 घंटे टीम की ड्यूटी लगी, हर बैरियर में तीन शिफ्ट में चार-चार सदस्यीय टीम कर रही निगरानी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार ले रहे जायजा, दूसरे राज्य (Other state) से धान लाने वालों पर रखी जा रही नजर

2 min read
Administration team on border barrior

बैकुंठपुर. Last date of Paddy purchase: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य (Support price) पर धान खरीदी करने एक दिन शेष बचा है। अब सिर्फ 7 फरवरी को खरीदी होगी। 5-6 फरवरी को शनिवार व रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कोरिया जिला प्रशासन ने दूसरे राज्य से धान लेकर आने वालों पर नजर रखनी शुरु कर दी है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा (MP-CG border) पर स्थापित 11 जांच चौकी में सख्ती बढ़ा दी गई है। चार-चार सदस्यीय टीमें तीन पाली में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रशासन की ओर से सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी अवैध धान (Illegal paddy) लेकर जिले में प्रवेश न कर पाए। प्रशासनिक टीम भी हर बैरियरों पर जाकर जायजा ले रही है।


धान खरीदी का अब सिर्फ एक दिन शेष है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान बिक्री करने जिले में 33 हजार ८२९ किसान पंजीकृत हैं। इसमें 8 हजार 271 नए किसान शामिल हैं। वहीं सीमांत किसान 11 हजार 298, लघु किसान 8 हजार 192 और बड़े किसानों की संख्या 5 हजार 372 है। इस साल पंजीकृत रकबा 43 हजार 139 हेक्टेयर है।

पिछले साल 24 हजार 862 किसान थे और रकबा 36 हजार 396 हेक्टेयर था। जिला प्रशासन ने बिचौलिए-कोचिए को पकडऩे व अवैध तरीके से धान बिक्री करने वालों को पकडऩे 11 अंतरराज्यीय बैरियर में 24 घंटे टीम तैनात कर रखा है।

मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमा (MP-CG border) पर 11 जांच चौकी में तीन पाली में चार-चार सदस्यीय टीम निगरानी कर रही है। अंतिम दिन में धान खरीदी केंद्रों में अन्य सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान आयात एवं गांव, शहरी इलाकों में कोचिए-बिचौलिए चिल्हर में धान की खरीदी कर समिति में पंजीकृत किसानों के रकबे में बेचने का प्रयास करते हैं।


कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात
धान खरीदी अवधि में समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं अवैध धान परिवहन-संग्रहण की जानकारी देने कंट्रोल बना है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 31 में धान खरीदी नियंत्रण कक्ष स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07836-232330 है। नियंत्रण कक्ष में धान खरीदी अवधि 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक स्टाफ तैनात हैं।


एसडीएम के नेतृत्व में भी पांच टीम कर रही काम
अवैध धान की रोकथाम एवं सघन जांच करने एसडीएम के नेतृत्व में 5 दल बनाए गए हैं। वहीं धान उपार्जन अवधि में प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने निर्देश दिए गए हैं। जांच दल में बैकुंठपुर, सोनहत, मनेन्द्रगढ़, खडग़वां और जनकपुर एसडीएम नोडल अधिकारी होंगे। वहीं तहसीलदार, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, खाद्य निरीक्षक सदस्य बनाए गए हैं।


भौतिक सत्यापन करने कलक्टर ने लगाई ड्यूटी
कलक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के 41 धान उपार्जन केंद्रों में राजस्व अधिकारियों को सत्यापनकर्ता अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है। सभी सत्यापनकर्ता अधिकारी उपार्जन केंद्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के अंतिम दिन उपार्जित धान का तौल एवं एंट्री करवाएंगे। धान का तौल व कम्प्यूटर एंट्री हर हाल में रात 12 बजे के पहले कराएंगे।

उसके बाद सॉफ्टवेयर लॉक हो जाएगा। सत्यापनकर्ता अधिकारी धान खरीदी में कुल बेचने वाले किसानों की संख्या, मात्रा की जानकारी उसी दिन देंगे। धान खरीदी केन्द्र में धान भंडारण कराया गया है। तारपोलिन व कैप कवर लगाकर सुरक्षित रखवाना होगा। निर्धारित प्रारूप में उपार्जन केन्द्र स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी के माध्यम से भरवाकर सत्यापित करने के बाद अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे।

Published on:
04 Feb 2022 07:05 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’

CG News: छत्तीसगढ़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती, बाहर से हरा और काटने पर निकलता है पीला-लाल