कोरीया

Leopard dead body found in forest: बाघ के बाद अब मिला तेंदुए का शव, मचा हडक़ंप, मवेशी के मांस में जहर देकर मारने की आशंका

Leopard dead body found in forest: तेंदुए का शव 5-6 दिन हो चुका था पुराना, सडऩे की कगार पर आ गया था शव, वन विभाग द्वारा किया गया अंतिम संस्कार, शव से कुछ दूर ही मृत मिला मवेशी
2 min read
Leopard dead body found in forest
Leopard dead body found in forest

बैकुंठपुर। कोरिया जिला स्थित गुरु घासीदास नेशनल पार्क के अधिसूचित टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ का शव मिलने के मामले में जांच अभी चल ही रही है। इसी बीच शनिवार को एक तेंदुए का शव (Leopard dead body found in forest) मिलने से वन विभाग में हडक़ंप मच गया है। तेंदुए का शव कमर्जी वन परिक्षेत्र में मिला है। शव 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। नेशनल पार्क व वन अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को ही तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि तेंदुए को जहर देकर ग्रामीणों ने मारा है, क्योंकि शव के पास ही एक मवेशी का भी शव मिला है। संभवत: तेंदुए ने मवेशी का शिकार किया था। वहीं आशंका जताई जा रही है कि ग्रामीणों ने मवेशी के शव में ही जहर मिला दिया होगा, इससे उसकी मौत हो गई होगी।

Leopard dead body found in forest

गौरतलब है कि सोनहत वन परिक्षेत्र के ऑरेंज जोन में 8 नवंबर को नदी किनारे बाघ का शव मिला था। इस मामले में पीसीसीएफ ने जहां रेंजर को सस्पेंड कर दिया था, वहीं सीसीएफ सरगुजा ने डिप्टी रेंजर व बीड गार्ड को सस्पेंड किया था। मामले की जांच अभी भी जारी है।

इसी बीच शनिवार की सुबह कोरिया जिले के रामगढ़ से लगे कमर्जी वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शव (Leopard dead body found in forest) मिलने से हडक़ंप मच गया है। शव 5-6 दिन पुराना है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही नेशनल पार्क के अधिकारियों के साथ वाइल्ड लाइफ सीएफ आरके बढई व फॉरेंसिक एक्सपर्ट एसपी सिंह अन्य वन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में शव का पीएम पश्चात अंतिम संस्कार किया गया।

Leopard dead body found in forest: जहर देकर मारने की आशंका, चल रही खोजबीन

तेंदुए को जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है। तेंदुए का शव मिलने की सूचना पर गोमर्डा अभ्यारण्य से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी। तेंदुए के शव (Leopard dead body found in forest) से कुछ दूर ही एक मवेशी का शव भी मिला है।

Leopard dead body found in forest

आशंका जताई जा रही है कि मवेशी के शव में ही ग्रामीणों ने जहर मिला दिया होगा। इसे खाने से तेंदुए की मौत हो गई होगी। फिलहाल वन अधिकारियों द्वारा इसकी पड़ताल की जा रही है, जिन्होंने मवेशी के मांस में जहर मिलाया है।

Updated on:
17 Nov 2024 05:45 pm
Published on:
17 Nov 2024 05:45 pm
Also Read
View All
Natural Gas Supply: सिलेंडर युग को बाय-बाय! मनेंद्रगढ़ में पाइप लाइन से घर-घर पहुंच रही घरेलू नैचुरल गैस, पहला बिल देख उपभोक्ता टेंशन में

Koria Murder News: खेत से घर लौटा था देवर, भाभी बोली- तुम्हारे भइया को मैंने मार डाला, दूसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

चिरमिरी को मिली बड़ी रेल सौगात, 602 करोड़ रुपए की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी, जानिए क्या होगा फायदा?

Koria News: जिंदा करने की आस में बेटे और पत्नी के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, आकाशीय बिजली से दोनों की मौत, 5 झुलसे- See Video