हम आपको बता दें कि कोरिया डीएफओ ने 9 नवंबर को बाघ के शव का पीएम कराने के बाद विसरा की जांच कराने बरेली भेजा था। बरेली के सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ ने रिपोर्ट (Tiger PM report) में उल्लेख किया है कि भारी धातुओं और आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों की उपस्थिति के लिए फेफड़े, यकृत, गुर्दे, हृदय, प्लीहा, पेट और आंतों के नमूनों का विश्लेषण किया गया।