कोरीया

भीड़ देखकर गदगद हो गए मंत्री, बोले- अब तेरा क्या होगा रे कालिया…, दाखिल किया नामांकन

भाजपा के 3 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से एक किमी ओडग़ी नाका तक पैदल यात्रा, बड़ी संख्या में बाइक-लक्जरी गाडिय़ां शामिल

3 min read
Minister Bhaiyalal Rajwade rally

बैकुंठपुर. भाजपा ने गुरुवार को भरतपुर सोनहत, मनेंद्रगढ़ व बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रत्याशियों को शहर में शक्ति प्रदर्शन कर फाइनल नामांकन पत्र दाखिल कराया है। इस दौरान प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में आमसभा कर करीब एक किलोमीटर पदयात्रा कर रैली निकाली और ओडग़ी नाका पहुंचने के बाद 5 किलोमीटर बाइक-लक्जरी गाडिय़ों का काफिला लेकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे।

शक्ति प्रदर्शन वाली रैली में भाजपा के जिला संगठन, मण्डल, 690 बूथ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर जमकर नारे लगाए। इधर आमसभा में भीड़ देखकर मंत्री भइयालाल राजवाड़े गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा रे कालिया...।

ये भी पढ़ें

सुबह नींद खुली तो बिस्तर से गायब था पति और बंद था दरवाजा, बाहर निकली पत्नी तो देखकर उड़ गए होश


भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में आमसभा का आयोजन किया। इसमें कोरिया के जिला संगठन, मण्डल, महिला मोर्चा सहित 690 बूथ प्रभारी-कार्यकर्ता को बुलाया गया था। इस दौरान हर बड़े नेता माइक पकड़ कर यह बोलते दिखे कि आचार संहिता लगा है, कृपया मंच में सिर्फ पांच नेता को बैठने दिया जाए और बाकी कार्यकर्ता मंच से नीचे उतर जाएं लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी और मंच पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी।

आमसभा के बाद बाजे-गाजे के साथ पैदल रैली निकाली। रैली में सबसे पहले महिलाएं चल रही थी, उसके बाद खुली जीप में मंत्री के बेटे व कार्यकर्ता और दूसरी जीप में श्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भइयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव चंपादेवी पावल व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल अभिवादन करते चल रहे थे।

प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से रैली करीब एक किलोमीटर ओडग़ी नाका तक पहुंची और वहां से वाहन में सवार होकर सीधे कलेक्टोरेट पहुंची। कलेक्टोरेट परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन प्रत्याशी अंदर प्रवेश कर अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर के पास बी फार्म अटैच कर अंतिम व फाइनल नामांकन पत्र जमा किया।

इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी, बाइक-लक्जरी गाडिय़ां शामिल थीं। इस दौरान झारखण्ड के सांसद बीडी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित थे।


श्रममंत्री बोले-अब तेरा क्या होगा रे कालिया.....!!
प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित कर श्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आज आम जनता नहीं, बल्कि इतनी बड़ी तदाद में भाजपा के कार्यकर्ता-पदाधिकारी जुटे हैं। जिसे देखकर बहुत खुशी मिल रही है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि अब तेरा क्या होगा रे कालिया.......,

उन्होंने कहा कि कोरिया जिला को आजादी नहीं मिली थी, आप जैसे जुझारू कार्यकर्ता के दम पर पिछले दो चुनाव में आजादी मिली है। भाजपा के विकास कार्य व योजनाओं को देखकर राजनैतिक पार्टियों गठबंधन कर भाजपा को सत्ता में बैठने से रोकने के कार्य में जुट गए हैं। लेकिन इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर हम चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और डॉ रमन सिंह को मुख्यमंंत्री बनाएंगे।


प्रदेश उपाध्यक्ष बोले-आचार संहिता है कहकर नाश्ता तक नहीं दिया
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने चुटकी लेकर कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने से पहले नाश्ता-पानी कराने की बात कही गई थी लेकिन यहां तो आचार संहिता लगा है, सब खर्चे में जुट जाएगा, ऐसा कहकर कुछ नहीं दिए।

नाश्ता-पानी तक नहीं मिला है। ऐसा लगता है कि कार्यकर्ता भूखे-प्यासे बैठे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की चुटकी का जवाब देकर श्रममंत्री राजवाड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर मेरा पेट भर गया है।


हमारे पास समय बहुत कम, जी-जान से जुट जाएं
संसदीय सचिव पावले ने कहा कि भाजपा के हर पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को मिलकर चौथी बार सरकारी बनानी है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना व विकास कार्यों को जन-जन पहुंचाना होगा।

मनेंद्रगढ़ विधायक जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ताओं को सुबह ६ बजे उठकर अपने-अपने कार्यों में जुटना होगा। क्योंकि हमारे पर समय बहुत कम है।

ये भी पढ़ें

प्यार करता हूं कहकर एक साल तक इज्जत से खेला, प्रेग्नेट हुई तो फेर लिया मुंह, बच्चे को जन्म दिया फिर सिखाई सबक
Published on:
01 Nov 2018 05:36 pm
Also Read
View All
Leopard killed man: तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला, आंगन में सोते समय ले गया था दबोचकर, इधर हाथी के हमले में महिला की मौत

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’