कोरीया

नाबालिग लड़की से 7 दिन किया दुष्कर्म, 8वें दिन कहा- चल भाग यहां से, पिता-पुत्र गए जेल

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पोंड़ी पुलिस ने आरोपी युवक व उसका साथ देने वाले पिता को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
2 min read
Father-son arrested
Father-son arrested

चिरमिरी पोड़ी. कुछ दिन पूर्व एक किशोरी बकरी चराने गांव के ही खेत की ओर गई थी। वह बकरी चरा ही रही थी कि बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा। उसने किशोरी को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसे बाइक में बैठा लिया और अपने घर ले गया। यहां उसने किशोरी से सात दिन तक अनाचार किया। 8वें दिन उसने किशोरी को घर से भगा दिया।

किशोरी रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। उसने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक व इस कृत्य में उसका साथ देने वाले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


कोरिया जिले के पोड़ी थानांतर्गत १५ वर्षीय एक नाबालिग कुछ दिन पूर्व अपने घर से कुछ दूर खेत में बकरी चरा रही थी। इस दौरान मनेंद्रगढ़ के नवगई, सिरौली निवासी आरोपी अर्जुन सिंह पिता कमल सिंह 25 वर्ष अपनी बाइक से पहुंचा। किशोरी को देखकर वह उससे बात करने लगा। थोड़ी ही देर बाद उसने किशोरी को अपनी बातों में फंसा कर बाइक में बैठा लिया।

इसके बाद वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ घर में सात दिन तक अनाचार किया और नाबालिग को अपने घर से बाहर निकाल दिया। अनाचार की घटना को अंजाम देने में आरोपी के पिता कमल सिंह ने पुत्र का साथ दिया था। मामले में नाबालिग और उसके परिजनों ने पोड़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इससे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आरोपी अर्जुन व पिता कमल को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त सुजुकी बाइक भी आरोपी के घर से बरामद किया है। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ 363, 366, 376, 2(ट), (ढ) 368भादवि, 4,6,18, 21 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय भेज दिया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी डीआर टंडन, नागपुर चौकी प्रभारी आरएन पटेल, प्रधान आरक्षक रघुनंदन सिंह, शेषनरायण सिंह, लक्ष्मी कश्यप, रोशन कुमार, इस्तियाक खान शामिल थे।

Published on:
06 Mar 2018 07:36 pm
Also Read
View All
Smart Class: स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर एमसीबी के 63 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड से होगी पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारी

Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी