Murder: घटनास्थल पर लाश घसीटने तथा चेहरे पर मिले चोट के निशान, कपड़े व चप्पल भी बिखरे, 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
बैकुंठपुर. Murder: जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरहोरी जंगल में 11 मार्च की सुबह एक युवक की अर्धनग्न लाश मिली थी। युवक 10 मार्च की रात शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में ही 2 युवकों के साथ वह शराब लेने निकला था। इसके बाद उसकी किसी ने हत्या कर दी। युवक के प्राइवेट पार्ट में डंडे का टुकड़ा भी मिला है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहोरी (गर्दन चुआपारा) निवासी रामराज चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा अशोक चौधरी की लाश 11 मार्च की सुबह करीब 7 बजे गांव में सरई पेड़ के नीचे अद्र्धनग्न मिली थी।
जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो अशोक मृत पड़ा था तथा उसके शरीर में नीचे का कपड़ा (पैंट) नहीं था। घटनास्थल पर ही उसकी पैंट, गमछा, जैकेट, चप्पल आसपास अलग-अलग जगह में बिखरे हुए थे। जमीन पर शव घसीटने तथा गर्दन में बेल्ट से कसने के निशान थे। उसकी नाक व मुंह से खून निकला है।
जांच में उसके प्राइवेट पाट्र्स में डंडे का टुकड़ा भी मिला। उसकी किसी ने बेरहमी से हत्या की है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
मृतक सहित 3 लोग आधी रात निकले थे शराब खोजने
रामराज ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने बेटे बिजेन्द्र को फोन किया तो उसने बताया कि 10 मार्च की रात करीब 9.30 बजे मृत अशोक गनी ऊर्फ अमित के साथ केशव प्रसाद यादव के घर मड़वा (शादी मंडप) कार्यक्रम में गए थे।
यहां से अशोक नगपुरा के 3 रिश्तेदार के साथ एक ही बाइक में बैठकर शराब लेने जाने की बात कहकर निकले थे। इसी बीच सुबह अशोक की लाश मिली।