अंबिकापुर. Girl child fell in water tank: शहर के बनारस मार्ग पर स्थित डाइट में प्राइमरी स्कूल के प्रधानपाठकों व शिक्षकों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक (एफएलएन) पर आधारित 3 दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। मंगलवार को प्रशिक्षण शामिल होने आई एक शिक्षिका अपनी 4 वर्षीय मासूम बेटी को भी लाई थी। महिला प्रशिक्षण में व्यस्त थी, जबकि बेटी इधर-उधर खेल रही थी। इसी बीच बेटी डाइट परिसर में ही स्थित पानी से भरी टंकी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। शिक्षिका ने जब उसे खोजना शुरु किया तो वह टंकी में मिली। बेटी को इस हाल में देख वह बेसुध हो गई और उसके रोने का ठिकाना नहीं रहा। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।