अंबिकापुर. Hit and run: सूरजपुर जिले के साधुराम सेवा कुंज के सामने नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई और उसमें सवार 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर फायरब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के बाद सडक़ पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।