कोरीया

1448 स्कूल में लग रही ऑनलाइन हाजिरी, अबसेंट हो गए 557 अटैचमेंट और अतिशेष टीचर्स

1148 स्कूल को बांटी गई टैबलेट, 1099 स्कूल रजिस्टर्ड, 349 स्कूल की नहीं होती रिपोर्टिंग, कुछ टैबलेट खराब और शिक्षकविहीन होने से तकनीकी समस्या

2 min read
Online attendance

बैकुंठपुर. राज्य सरकार ने स्कूलों में शिक्षक की समय पर उपस्थिति दर्ज करने और ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने की योजना में अटैचमेंट-अतिशेष शिक्षक की कार्यशैली व मनमानी पर ग्रहण लग सकता है। ऑनलाइन फरवरी महीने की रिपोर्ट में सिर्फ 2839 टीचर्स की रिपोर्टिंग में प्रेजेंट लगा है और 557 टीचर्स का एबसेंट लगा है। अप्रैल महीने से ऑनलाइन रिपोर्टिंग के आधार पर ही तनख्वाह मिल पाएगी।


सर्वशिक्षा अभियान के माध्यम से जनवरी महीने में कोरिया के 1448 स्कूल को टैबलेट वितरण किया गया था। जबकि 55 स्कूल में टैबलेट वितरण करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान स्कूल में पदस्थ हर शिक्षक को विशेष प्रशिक्षण देकर उनका डाटा अपलोड किया गया था। हर स्कूल में ट्रायल के तौर पर ऑनलाइन हाजिरी लगाई और रायपुर सर्वर ऑफिस से मॉनीटरिंग की गई।

ये भी पढ़ें

नर्सरी में खड़ी थी कार, पुलिस पहुंची तो 2 युवक कर रहे थे ये काम, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

रायपुर सर्वर ऑफिस से जारी 17 फरवरी की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 557 शिक्षक का एबसेंट लगा है। जबकि 2839 शिक्षक का प्रेजेंट व 3396 शिक्षक की रिपोर्टिंग की गई है। ऑनलाइन में एबसेंट लगने वाले शिक्षकों को अटैचमेंट-अतिशेष में रहने की चर्चा है। इससे मूल पदस्थापना वाले स्कूल में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगी थी।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण अंचल के स्कूलों में पदस्थ कुछ शिक्षक जुगाड़ लगाकर कार्यालय व नजदीकी स्कूल में अपना अटैचमेंट करा लिया है। इससे ऑनलाइन रिपोर्टिंग हाजिरी की ट्रायल अवधि में मेन्युअल हाजिरी लग रही है।


ऑनलाइन हाजिरी से ही मिलेगी अगले महीने तनख्वाह
शिक्षा विभाग के अनुसार एक अपै्रल से हर स्कूल में ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। वर्तमान में कुछ स्कूल में टैबलेट वितरण नहीं किया गया है और कुछ टैबलेट भी खराब हो चुके हैं। इससे ग्रामीण अंचल के स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग रही है। ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही अपै्रल से महीने से तनख्वाह दी जाएगी। हालांकि तकनीकी अड़चन के कारण सिस्टम में कुछ समय लग सकता है।


अटैचमेंट की नहीं है जानकारी
टैबलेट में स्कूलों में पदस्थ हर शिक्षक का डाटा व फोटो अलपोड किया गया है। इसकी मॉनीटरिंग रायपुर से हो रही है। शिक्षकों के अटैचमेंट की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी अटैचमेंट में कार्य करने वाले शिक्षकों की मूल पदस्थापना स्कूल में जानकारी अपलोड है। जिससे उनकी प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी लगेगी।
राकेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया

ये भी पढ़ें

तारबंदी के निकट 23 करोड़ की हेरोइन बरामद
Published on:
17 Mar 2018 04:54 pm
Also Read
View All