कोरीया

गाइड लाइन में कॉमन धान की कीमत 1815 रुपए प्रति क्विंटल, 685 रुपए को लेकर किसान असमंजस में!

Paddy purchase: खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में 1 दिसंबर 2019 से 15 फरवरी 2020 तक होगी धान की खरीदी,

2 min read
Paddy

बैकुंठपुर. राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में कॉमन धान की कीमत 1815 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित कर दी गई है। जिससे पंजीकृत किसान अंतर की राशि 685 रुपए को लेकर असमंजस में पड़ गए हैं।

अगर राज्य सरकार मार्कफेड को खरीदी करते समय अंतर की राशि भुगतान कर देगी तो किसानों के खाते में 2500 रुपए के हिसाब से राशि जमा होगी। आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 1 दिसंबर 2019 से 15 फरवरी 2020 तक धान खरीदी की जाएगी।


जानकारी के अनुसार कोरिया के 19 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से धान उपार्जन किया जाएगा। गाइडलाइन में कॉमन धान, धान ए ग्रेड व मक्का की अलग-अलग निर्धारित की गई है। हालांकि गाइडलाइन में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की देर को लेकर अलग से दिशा निर्देश जारी करने का उल्लेख किया गया है।

वहीं दूसरी ओर पंजीकृत किसान अंतर की राशि 685 रुपए भुगतान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लग गए हैं। वर्ष 2019-20 में कोरिया को 87 हजार 132 टन धान खरीदी करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद से समितियों में तैयारी प्रारंभ कर दी गई हंै।

विपणन विभाग के अनुसार देशभर में समर्थन मूल्य की एक कीमत निर्धारित होती है और अंतर की राशि को राज्य सरकार वहन करती है। धान खरीदी के समय अगर राज्य सरकार मार्कफेड को अंतर की राशि भुगतान करेगी तो पंजीकृत किसानों के खाते में 2500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि जमा होगी। वहीं मक्का की 1 दिसंबर 2019 से 31 मई 2020 तक खरीदी की जाएगी।


प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी, रविवार से धान खरीदी की शुरुआत होगी
विपणन विभाग के अनुसार पंजीकृत किसानों से अधिकतम १५ क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी की सीमा निर्धारित की गई है। वहीं मक्का के लिए अधिकतम सीमा १० क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित है। निर्धारित सीमा से अधिक धान बिक्री करने पर कम्प्यूटर ऑटो लॉक हो जाएगा।

समितियों में सोमवार से शुक्रवार तक खरीदी होगी। वहीं हर सप्ताह शनिवार को धान खरीदी की मात्रा, बारदानों का उपयोग, समिति को धान उपार्जन के लिए मिली राशि के व्यय की पुष्टि सॉफ्टवेयर में ब्यौरा प्रविष्ट करना अनिवार्य होगा। हालाकि १ दिसंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण उस दिन शुभारंभ किया जाएगा।


कोरिया में 19797 किसान पंजीकृत, 87132 टन धान खरीदी करने लक्ष्य मिला
विपणन विभाग के अनुसार कोरिया के १९ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में कुल 19797 किसान पंजीकृत हैं। जिसमें 15814 पुराने किसानों का रकबा २८८७७.५३ हेक्टेयर और 3983 नए किसानों का रकबा ५८६७.७५८ हेक्टेयर शामिल है।

हालाकि पहले से पंजीकृत किसान की मृत्यु सहित अन्य कारणों से 557 किसान का पंजीयन निरस्त करने के बाद दोबारा पंजीयन किया गया है। वहीं धान खरीदी को लेकर हर समिति में पर्याप्त मात्रा में बारदाना भिजवा दिया गया है।


यह समर्थन मूल्य निर्धारित
कॉमन धान 1815 रुपए प्रति क्विंटल
धान ग्रेड ए 1835 रुपए प्रति क्विंटल
मक्का 1760 रुपए प्रति क्विंटल


अंतर की राशि राज्य सरकार करेगी भुगतान
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर गाइड लाइन आया है जिसमें कॉमन धान की कीमत 1815 रुपए उल्लेख है। अंतर की राशि 685 रुपए राज्य सरकार भुगतान करेगी। अगर राज्य सरकार मार्कफेड को खरीदी करते समय अंतर की राशि भुगतान कर देगी तो किसानों के खाते में 2500 रुपए के हिसाब से राशि जमा होगी।
अमित चंद्राकर, जिला विपणन अधिकारी कोरिया

Published on:
15 Nov 2019 07:20 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’

CG News: छत्तीसगढ़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती, बाहर से हरा और काटने पर निकलता है पीला-लाल