कोरीया

Video: राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सिर पर शराब की बॉटल रखकर डांस का वीडियो वायरल, गाना है- ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा, पीले-पीले ओ मोरे जानी..’

Liquor dance: राजधानी रायपुर में 2 सितंबर को राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होकर बस से लौट रहे थे राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, वायरल वीडियो में सभी शराब के नशे में दिख रहे धुत, तिरंगा मूवी के गाने पर जमकर किया डांस
2 min read
Liquor dance
Liquor dance by Rajiv Yuva Mitan Club members

बैकुंठपुर. Liquor dance: 2 सितंबर को रायपुर में राहुल गांधी का दौरा था। इसमें मंत्री, विधायक समेत पूरे प्रदेश भर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रायपुर से बस से लौटने के दौरान राजीव युवा मितान क्लब नागपुर सेमरा, जिला एमसीबी के सदस्यों का एक सामूहिक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं।


दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजीव युवा मितान क्लब नागपुर के सदस्य शराब के नशे में धुत हैं। सभी ने सीएम की फोटो छपी टी-शर्ट पहन रखी है और सिर पर ब्रांडेड शराब की बॉटल रखकर डांस कर रहे हैं।

जिस गाने पर ये युवा डांस कर रहे हैं, वह तिरंगा मूवी का है। इस मूवी में एक्टर राजकुमार व नाना पाटेकर शराब पीकर डांस करते हैं। इस गाने के बोल हैं- ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा, पीले-पीले ओ मोरे जानी...।’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

5 क्लब को किया गया था सम्मानित
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के रायपुर दौरे के दिन प्रदेशभर के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान 5 क्लबों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बस से लौटने के दौरान नागपुर स्थित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने इस प्रकार से अपनी खुशी का इजहार किया।


शराब पीकर इस तरह नाचना बिल्कुल गलत
इस संबंध में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक अंकुर प्रताप सिंह का कहना है कि अगर कार्यकताओं ने इस तरह की हरकत की है तो यह बिल्कुल गलत है। मैं इस बारे में पता करवाता हूं। मेरी जानकारी में ये नहीं है। शराब पीकर इस तरह नाचना बिल्कुल गलत है।

Published on:
05 Sept 2023 03:49 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Forest Bungalow Scam: कोरिया वनमंडल में बड़ी धांधली: रेंजर का बंगला गायब, IFS ऑफिसर ने खड़ा किया अपना मकान

Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब