कोरीया

आरआई ने 2 महिलाओं से अपने घर में किया था ये घिनौना काम, एमपी में रह रहा था छिपकर

भाई से जमीन विवाद के बाद जानकारी लेने आरआई के घर पहुंची थीं महिलाएं, जिला न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद से था फरार

2 min read
Molesting

बैकुंठपुर. भाई से जमीन संबंधी विवाद होने पर 15 महीने पूर्व 2 महिलाएं आरआई के घर कुछ जानकारी लेने गई थीं। महिलाएं उसके घर से निकलने के बाद थाने पहुंची और उसके खिलाफ छेडख़ानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर आरआई ने भी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद से ही आरआई फरार चल रहा था।

उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिाका लगाई थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। फिर उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। इसे हाईकोर्ट ने भी खारिज कर लिया। इसी बीच कोतवाली पुलिस ने फरार राजस्व निरीक्षक बीडी कुशवाहा को सीधी मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें

संविलियन से खुश नहीं होने वाले शिक्षाकर्मियों को सरकार ने दिया ये ऑप्शन, 14 जुलाई है अंतिम तिथि


कोरिया जिले के बैकुंठपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम चेर निवासी २ महिला ने राजस्व निरीक्षक भगवान दास कुशवाहा पिता हीरालाल कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिलाओं ने अपनी शिकायत में यह उल्लेख किया था कि उनके भाई द्वारा जमीन बेचने के विवाद के संबंध में 24 मार्च 2017 को राजस्व निरीक्षक के घर दोनों जानकारी लेने गई थी।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक ने बातों ही बातों में उनके साथ छेडख़ानी शुरु कर दी। इसका उन्होंने विरोध किया और उसके घर से बाहर निकल गईं। इधर खुद को बचाने के लिए राजस्व निरीक्षक ने भी दोनों महिलाओं के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले में महिलाओं ने न्यायालय में भी परिवाद दायर किया था।

जांच पश्चात कोतवाली पुलिस ने राजस्व निरीक्षक के खिलाफ 294, 354 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया था। अपराध दर्ज होने के बाद से ही आरोपी राजस्व निरीक्षक फरार हो गया था। इस बीच अग्रिम जमानत के लिए उसने जिला एवं सत्र न्यायालय में भी अपील की थी लेकिन यहां से उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी।

इसके बाद उसने बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई लेकिन वहां भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने राजस्व निरीक्षक को सीधी मध्यप्रदेश से हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

ठेकेदारों पर मेहरबान हैं निगम के ऑफिसर, चहेतों को मालामाल करने नियम की उड़ा रहे धज्जियां
Published on:
09 Jul 2018 03:53 pm
Also Read
View All
Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत

Girl Murder: प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, अचानक पहुंचे बदमाशों ने शुरु कर दी छेडख़ानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा, युवती की मौत

Huge Fertilizers Scam: 68 लाख की 247 मीट्रिक टन खाद गायब, कलेक्टर बोलीं- मैनेजर को निलंबित करो, दर्ज कराओ एफआईआर