यातायात प्रभारी बुद्धेश्वर सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम से चर्चा के दौरान रखी अपनी राय
बैकुंठपुर. पत्रिका डॉट काम द्वारा प्रतिदिन टॉपिक ऑफ द डे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन शहर की ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ऐसा कुछ भी नहीं है कि इस संंबंध में विशेषज्ञ ही अपने विचार रखेंगे। अगर आपके पास भी शहर से जुड़े किसी मुद्दे पर कोई सवाल या सुझाव हो तो पत्रिका कार्यालय में संपर्क कर विचार रख सकते हैं। शहर से जुड़े सभी सरोकार को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पत्रिका परिवार दृढ़ संकल्पित है।
पत्रिका कार्यालय बैकुंठपुर में शुक्रवार को यातायात प्रभारी बुधेश्वर सिंह ने शहर की यातायात के बेहतर संचालन में होने वाली समस्याएं और व्यवस्था सुधारने भविष्य की प्लानिंग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर पुरानी और यथावत हैं, लेकिन गाडिय़ां बहुत बढ़ गई है।
बाइपास नहीं होने के कारण मालवाहक और शहर की छोटी-बड़ी गाडिय़ां एक साथ चलती हैं। इससे शहर में यातायात पर बहुत अधिक दबाव रहता है। इसके अलावा शहर में एक मात्र पार्किंग है, लेकिन उससे आम जनता शायद अनजान है।
वहीं यातायात व्यवस्था को दुरुस्थ करने के लिए शहर के दोनों ओर बाइपास की बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर संकेतक नहीं होने के कारण राहगीर रास्ता भटक जाते हैं और उनको रास्ता पूछना पड़ता है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में फुटपाथ पर सामान रखना एक बहुत बड़ा बाधक है।
उन्होंने कहा कि बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों का चौड़ीकरण करना और ऑटो स्टैण्ड का निर्माण करना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऑटो चौक चौराहे कहीं पर भी खड़ी कर सवारी बैठाते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है और जाम की स्थिति निर्मित होती है।
वहीं शहर के दोनों की पुलिया बहुत संकरी है। जिससे आए दिन हादसे होते हैं। दुर्घटनाएं रोकने और यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिया का चौड़ीकरण भी अति आवश्यक है।