कोरीया

आंधी-तूफान से अस्पताल की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, जान बचाकर भागीं 5 गर्भवती महिलाएं

चिरमिरी स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में भर्ती भी महिलाएं, शहर में कई जगहों पर गिरे पेड़, 8 घंटे गुल रही बिजली से लोग बेहाल

2 min read
Tree fell on hospital

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के चिरमिरी में बुधवार की शाम आंधी-तूफान के साथ आई बारिश से तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई विशाल पेड़ धराशायी हो गए तथा बिजली के तार टूट गए। इससे 8 घंटे तक बिजली गुल रही।

इधर आंधी में एक बड़ा पेड़ डोमनहिल स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में गिर गया। इस दौरान अस्पताल में 5 गर्भवती महिलाएं भर्ती थीं। उनके परिजन ने जब पेड़ गिरने की आवाज सुनीं तो वे डर से महिलाओं को निकाला और वहां से जान बचाकर भागे।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के शिमला में हाथियों ने उजाड़ दी पूरी बस्ती, सिर छिपाने को बचा है खुला आसमान


चिरमिरी में बुधवार शाम 5 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान चली। आंधी के कारण कई डोमनहिल में कई विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गए। वहीं बिजली तार टूटने के कारण आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।

शहर वासी आंधी-तूफान से बचने अपने घरों में ही दुबके रहे। वहीं डोमनहिल शहरी स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित एक विशाल पेड़ अस्पताल की बिल्डिंग पर गिर पड़ा। यह देख स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ और मरीज परिसर को छोड़ कर बाहर निकलकर भागने लगे।

हालांकि किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ गिरने से ओपीडी की छत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर निगम के जल प्रभारी चंद्रिका तिवारी और कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को विशाल पेड़ को काट कर हटा दिया गया है।


अस्पताल में 5 गर्भवती महिलाएं थीं भर्ती
आंधी-तूफान के कारण अचानक अस्पताल बिल्डिंग में अचानक बड़ा पेड़ गिरने से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ बाहर निकलकर भागने लगे।

प्रभारी डॉ. पीके दत्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला सहित अन्य मरीजों को लेकर उनके परिजन बाहर भाग गए थे। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। डॉक्टर ने बताया कि अचानक अंधड़ के कारण कुछ समझ नहीं आया सभी अस्पताल से बाहर सुरक्षित निकल गए।

ये भी पढ़ें

रात में घूम रहा था निर्वस्त्र, सभी ने समझा उसी गिरोह का है सदस्य, फिर हाथ बांधकर किया ये हाल
Published on:
14 Jun 2018 09:20 pm
Also Read
View All
Drug smuggling: 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार, झारखंड से निकला कनेक्शन

Leopard killed man: तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला, आंगन में सोते समय ले गया था दबोचकर, इधर हाथी के हमले में महिला की मौत

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…