कोरीया

नामर्द कहकर हमेशा उड़ाता था मजाक, गुस्साए युवक ने घर ले जाकर टांगी से काट दिया गला

ग्राम पंचायत कोड़ा के धवलपुर में हुई हृदयविदारक घटना, आरोपी की मर्दानगी का खुद करता था इलाज

2 min read
Murder

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़. नपुंसकता की बीमारी से पीडि़त युवक का मजाक उड़ाना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। इससे तैश में आए युवक ने उसे रविवार को अपने घर ले गया और टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसका इलाज मृतक से ही करवा रहा था। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली है।


कोरिया जिले के झगराखांड़ थानांतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ा के धवलपुर निवासी राजकुमारी पति अजमेर कुमार रविवार को झगराखांड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पुलिस को बताया कि अपने पति व बच्चों के साथ सहपरिवार गांव में रहती है। रविवार सुबह करीब 8 बजे उसके पति अजमेर कुमार (30) गांव में प्रीत यादव के घर टमाटर लेने गया था।

ये भी पढ़ें

Ajab Gajab : केकड़े ने जीत ली दौड़, मुर्गे-गिलहरी व खरगोश ने भी लगाई रेस- देखें Video

टमाटर नहीं लाने पर वह भी प्रीत यादव के घर गई और पति को घर चलने कहा। इसी बीच गांव का बलभद्र सिंह हाथ में डंडा व टांगी लेकर आया और मेरे पति को बोला कि चलो घर में तुमसे काम है। वह प्रितपाल के घर पास से मेरे पति को अपने घर ले गया। इस दौरान वह भी अपने घर चली गई। कुछ देर में पति के घर नहीं आने पर नाना सहदेव को बोली कि मेरे पति को बलभद्र सिंह अपने घर ले गया है।

अभी तक नहीं आ रहे है। इस पर नाना उसके पति को देखने बलभद्र के घर गया। इस दौरान उसके नाना ने देखा कि अजमेर की धारदार टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गई है और उसका शव बलभद्र के घर अंदर पड़ा है। वहीं आरोपी अपने घर से फरार है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३०२ के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस की विशेष टीम ने घटना के दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश यादव, हीरालाल कुजूर, विजय सिंह, राकेश शर्मा, दानिश शेख, रमेश मौर्य, रामकृपाल सिंह, विपिन मिंज सहित अन्य शामिल थे।


नपुंसकता की बीमारी से पीडि़त था आरोपी, मजाक उड़ाने पर वारदात को दिया अंजाम
आरोपी बलभद्र सिंह पिता मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नपुंसकता से पीडि़त था। इसका मृतक अजमेर में उपचार करा रहा था। इस दौरान मृतक आए दिन आरोपी की नपुंसकता को लेकर मजाक उड़ाया करता था और चिढ़ाता था।

इससे आरोपी ने परेशान होकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को जरहाखुटा नाला धवलपुर से गिरफ्तार किया है और हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें

इस बीएड कॉलेज में शोषण व धमकी से स्टूडेंट्स त्रस्त, कहा- शिक्षक करते हैं अपमानित तो प्राचार्य भी देते हैं साथ
Updated on:
05 Mar 2018 05:33 pm
Published on:
05 Mar 2018 04:53 pm
Also Read
View All