
Crab and fish in water
बैकुंठपुर. कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से 80 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ताराबहरा के आश्रित ग्राम बैरागी में रविवार को अनोखी और रोमांचक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष के बीच विविध व रोमांचक खेल स्पर्धा खेली गई।
इसमें जंगली मुर्गा, गिलहरी, नदी से केकड़ा व मछली पकड़ी गई। इनके बीच भी प्रतियोगिता कराई गई। खुले मैदान में केकड़ों को दौड़ाया गया, इसमें से एक केकड़ा विजेता बना। मुर्गों व खरगोशों के बीच भी दौड़ कराई गई। इसका सभी ग्रामीणों ने जमकर मजा लिया।
कोरिया जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ताराबहरा का आश्रित ग्राम बैरागी बसा है। गांव में भारतीय कैलेंडर की होली के ठीक तीसरे दिन परंपरागत और अनोखी खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतिभागी रविवार को ग्रामीण एकजुट होकर खुले मैदान में पहुंचे और जंगली मुर्गा, गिलहरी की रोमांचक दौड़ कराई गई।
प्रतियोगिता में दो समूह में बंटकर जंगल और नदी की ओर चले गए। एक समूह पुरुष व बच्चे, दूसरे समूह में महिलाएं व युवतियां शामिल थीं। पुरुष जंगल में जाकर जंगली मुर्गा, गिलहरी पकड़ी और महिलाओं ने नदी में जाकर केकड़ा और मछली पकड़ी। स्पर्धा के दूसरे दिन महिला, पुरुष और बच्चों के लिए प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले चरण में पॉलीथीन लगाकर एक छोटा तालाब बना गया।
इसमें गांव की महिलाएं जो नदी से मछली और केकड़ा पकड़कर लाई थीं, उसे छोड़ दिया गया। वहीं पुरुषों को निर्धारित समय पर तालाब से मछलियां और केकड़ा पकडऩा था। इसमें सबसे अधिक केकड़ा और मछली पकडऩे वाले को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के निर्णायक सीटी बजाकर निर्णय दिया।
खुले मैदान में केकड़ा दौड़ा, विजेता बना
ग्रामीणों के बीच रोमांचकारी केकड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाएं नदी से केकड़ा पकड़ कर लाई थीं, उसे खुले मैदान में छोड़ा गया। इस दौरान सबसे तेज दौडऩे वाले केकड़े को विजेता के खिताब से सम्मानित किया गया।
Published on:
05 Mar 2018 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
