
rape
अंबिकापुर. होली के दिन एक महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी। पति थोड़ा आगे निकल गया था जबकि पत्नी पीछे-पीछे चल रही थी। इसी बीच पीछे से एक युवक ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाकर पुआल में ले गया। यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच पति वापस लौटा और खलिहान की ओर गया तो आरोपी युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
पति जब तक संभल पाता, इससे पहले ही युवक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला पति के साथ रविवार को कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
एक महिला पति के साथ होली के दिन दूसरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से होली खेलकर दोनों पैदल घर लौट रहे थे। पति आगे-आगे जबकि पत्नी पीछे-पीछे चल रही थी। तेज कदमों से पति चलते हुए करीब 150 मीटर दूर निकल गया था। इसी दौरान ग्राम पोखरी माणिकप्रकाशपुर निवासी नीलू पिता महादेव ने महिला का रास्ता रोक लिया और हाथ खींचकर उसे पास के ही खलिहान में ले गया।
यहां उसने महिला से दुष्कर्म किया। इधर पति ने पीछे मुड़कर देखा तो पत्नी कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद वह वापस लौटा और खलिहान की ओर गया तो पत्नी को वहां पाया। आरोपी युवक उसके साथ गंदा काम कर रहा था। पति के वहां पहुंचते ही आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू से उसपर हमला कर दिया। पति जब तक संभल पाता, युवक वहां से फरार हो गया था।
चाकू के वार से महिला का पति जख्मी हो गया। घटना के तीसरे दिन रविवार को महिला पति के साथ अंबिकापुर कोतवाली थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Published on:
05 Mar 2018 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
