23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : बड़े भाई के साथ घर लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत, 4 घायल

सामने से आ रहे बाइक सवार 3 लोगों से हो गई आमने-सामने भिड़ंत, घायलों में 12 वर्षीय बालक भी शामिल

2 min read
Google source verification
Road accident

Road accident

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम पूटा के समीप रविवार की शाम लगभग 7 बजे 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मृतक रोजगार सहायक था व ग्राम पंचायत पूटा में पदस्थ था।

वह अपने बड़े भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार पश्चात उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत, स्कूल से शिक्षक पति के साथ लौट रही थी घर

उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूटा के समीप सड़क पर शनिवार की शाम लगभग 7 बजे दो बाइक सीजी 12 ए-5797 व सीजी 15 सीएच-4739 की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम पूटा निवासी 26 वर्षीय पनिक राम व उसका बड़ा भाई 27 वर्षीय चैनसाय तथा दूसरी बाइक में सवार ग्राम सायर निवासी मनोज कुमार सिदार, ग्राम सोनतराई निवासी 12 वर्षीय रामप्रवेश अगरिया और ग्राम डूमरडीह निवासी 26 वर्षीय लूरन राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : उज्जैन से गुरु के दर्शन कर घर लौटे व्यवसायी ने दरवाजा खोला तो खुली रह गईं आंखें

घायलों को संजीवनी 108 व पुलिस ने अपनी वाहन से अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही पनिक राम की मौत हो गई। शेष घायलों को उदयपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक ग्राम पंचायत पूटा में ही रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था।


पूटा में शोक का माहौल
दर्दनाक हादसे से रोजगार सहायक के गृहग्राम पूटा में शोक का माहौल है। पत्नी को इस हादसे की जैसे ही खबर मिली उसका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर हादसे में मृतक के बड़े भाई की हालत भी गंभीर है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग