कोरीया

सूदखोर ने कॉलरीकर्मी को 30 हजार उधार देकर वसूल लिए 1 लाख रुपए, फिर भी मांग रहा ब्याज, जमीन में गाड़ देने की भी धमकी

Usury: सूदखोरी के मामले में पीडि़त कॉलरीकर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सूदखोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ब्लैंक चेक भी ले लिए और ब्याज के लिए बनाता रहा दबाव, जान से मारकर फेंक देने की कई बार दे चुका था धमकी

3 min read
Usury
Usurers arrested by police

बैकुंठपुर. Usury: कॉलरी कर्मचारी को एक सूदखोर ने ३० हजार उधार दिए। धी-धीरे उसने कॉलरीकर्मी से 1 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी उसके द्वारा कॉलरीकर्मी पर ब्याज देने का दबाव बनाया जा रहा था। नहीं देने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी तक दी गई थी। जान बचाने के डर से उसकी पत्नी ने चेकबुक दिया और उसने हस्ताक्षर कर ब्लैंक चेक उसे दे दिया था। इसके बाद भी सूदखोर का लालच कम नहीं हुआ और वह पैसे के लिए दबाव बनाने के साथ जान से मारने की धमकी देता रहा। पीडि़त कॉलरीकर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पश्चात आरोपी सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है।


कॉलरी कर्मचारी देवदास ने पुलिस को बताया कि वह एसईसीएल चरचा में जनरल मजदूर के पद पर ईस्ट चरचा में कार्यरत हैं। एक साल पहले उसने आरोपी राजा मिश्रा से 30 हजार उधार लिया था। इसके एवज में हर माह नकद कभी 6 हजार तो कभी 10 हजार चुकाया करता था।अब तक कुल 1 लाख दे चुका हूं।

घटना तिथि 10 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर में था। इसी बीच आरोपी राजा मिश्रा मेरे घर हाथ में डण्डा लेकर आया और गाली देकर बोला कि मेरा पैसा ब्याज सहित आज वापस कर दो, वरना तुमको जान से मारकर खत्म कर दूंगा। उसी समय मेरी पत्नी मेरा चेक बुक आलमारी से निकाल कर लाई।

फिर मैं अपनी जान बचाने के डर से ब्लैंक चेक में हस्ताक्षर कर दे दिया। उसी दिन राजा मिश्रा मेरे खाते से 25 हजार अपने खाता में ट्रांसफर करा लिया। बावजूद मुझसे पैसा मांगता है। हाल में 2 सितंबर को एरियर तथा पेमेंट मिलाकर 1 लाख 92 हजार मेरे खाते में जमा हुआ था।

फिर आरोपी राजा मिश्रा 7 सितंबर को मेरे घर के सामने गाली-गलौज कर बोला कि मेरा पैसा ब्याज सहित पैसा वापस कर दो, वरना जमीन में गाड़ दूंगा। उस समय मेरी पत्नी व बेटी घर में थी।

आरोपी की धमकी से वह और उसके परिवार वाले भयभीत हैं। इस संबंध में एसपी टी. बंसल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 386, 452, 4 कर्जा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक प्रकरण
मामले में थाना चरचा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी थाना चरचा का गुण्डा बदमाश है।

आरोपी के खिलाफ पहले भी कर्जा वसूलने सहित अलग-अलग के मामले में अपराध पंजीबद्ध है। कार्रवाई में ट्रेनी डीएसपी रविकांत सहारे,अब्दुल मुनाफ, हीरा लाल कुजूर, सत्येन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, बाल मुकुंद पैकरा व उषा सिंह शामिल थे।


इधर ब्याज में किराना सामान देकर 4 लाख वसूले
इधर चरचा थाना में दूसरा प्रकरण दर्ज है। इसमें कॉलरी कर्मचारी को डरा-धमका कर उधार में किराना सामान देकर ब्याज सहित 4 लाख वसूलने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चरचा निवासी कॉलरी कर्मचारी शिवकुमार वारे ने बताया कि आरोपी मनोज जैन से उधार में किराना सामान लिया था।

इसका उधार एवं ब्याज राशि 4 लाख वसूला गया है। दिसंबर 2019 में रायगढ़ से चरचा कॉलरी स्थानांतरण हुआ था। कुछ महीने बाद मेरे पास चरचा निवासी आरोपी मनोज जैन आया था। उसने कहा कि कोई भी किराना सामान, कपड़ा, कुर्सी कुछ भी चाहिए तो मेरे पास से ले जाना। पेमेंट मिलने के बाद पैसा देना।

इसके बाद उसने आरोपी मनोज जैन से सामान लेना शुरू किया, लेकिन हमेशा जितना रुपए का सामान ले जाता था, उसे बढ़ाकर पैसा लेता था। बोलने पर कहता था कि उधार का पैसा में ब्याज बढ़ता है। पैसा तो तुझे देना पड़ेगा। आज तक उसके उधार को छूट नहीं पाया हूं।

जबकि 4 लाख से ज्यादा का पैसा दे चुका हूं। हाल में बोनस के रूप में 2 लाख मिला था, जिसकी आरोपी को जानकारी मिली और मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती सेंट्रल बैंक लेकर गया। फिर सेंट्रल बैंक मैनजर से मिलकर 83 हजार जबरदस्ती नकद निकाल लिया था।

Published on:
27 Sept 2023 08:20 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त