कोरीया

कॉलोनी में कमरे से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न

चरचा कॉलरी के विवेकानंद कॉलोनी की घटना, पुलिस ने कॉलरीकर्मी को लिया हिरासत में, फॉरेंसिक एक्सपर्ट-पुलिस टीम जांच में जुटी

2 min read
Women murder
Murder

बैकुंठपुर. एसईसीएल कॉलोनी के एक कमरे से सोमवार को तेज बदबू आ रही थी। कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कॉलरीकर्मी की पत्नी की सड़ी-गली लाश चारपाई के नीचे पड़ी थी। शव करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस की जांच में चारपाई के पास में ही एक रस्सी भी पड़ी मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शके के आधार पर उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


कोरिया जिले के एसईसीएल चरचा कॉलरी के विवेकानंद आवासीय कॉलोनी में एक घर से बदबू आ रही थी। इस पर कॉलोनी वासियों ने अपने स्तर पर पता लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को खबर कर दी। मामले में पुलिस टीम पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

एसईसीएल कर्मचारी अजीत कुजूर के सरकारी आवास में उसकी पत्नी विनय प्रभा कुजूर की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा था और पास में एक रस्सी मिली है। इससे पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने प्रथम दृष्टया हत्या कर शव रखने की आशंका जताई है।

चरचा पुलिस ने आवास को सील कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है और एसईसीएल कर्मचारी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ जारी है। वहीं महिला के शव को पीएम कराने अस्पताल भेजा गया है।


डीएसपी सहित आला अधिकारी पहुंचे
एसईसीएल कॉलोनी में सड़ा-गला शव मिलने की खबर मिलने के बाद डीएसपी सोनिया उके सहित पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले में बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए है। स्थानीय नागरिकों के बीच ऐसी चर्चा है कि कॉलरी कर्मचारी द्वारा अपनी पत्नी का गला घोंटकर निर्मम हत्या की गई होगी।


आवास में तीन दिन से शव बंद पड़ा था
जानकारी के अनुसार एसईसीएल की विवेकानंद कॉलोनी क्वार्टर नंबर 1100 में तीन दिन तक बिस्तर के नीचे महिला का शव पड़ा था। इस दौरान महिला के पति नियमित रूप से अपने घर में आना-जाना करते थे और रात को सोते भी थे। जिससे कॉलोनी के अन्य नागरिकों को किसी प्रकार के वारदात की भनक तक नहीं लगी। महिला का शव सडऩे के बाद बदबू आने लगा था। जिससे कॉलोनी के नागरिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।


कॉलोनी में ऐसी भी चर्चा है
कॉलोनी में यह चर्चा है कि महिला का पति अजीत कुजूर एसईसीएल में कार्यरत है। जिससे प्रबंधन ने कॉलोनी में आवास आवंटित की है। जिसमें अपनी पत्नी के साथ रहता है। सरकारी आवास कर्मचारी के लिए अच्छा नहीं था। पहली और दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी और तीसरी पत्नी का आवास में ही सड़ा-गला शव मिला है।

Published on:
02 Jul 2018 04:11 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त