सूरजपुर. शादी समारोह में जाने के लिए शिक्षिका जल्दी-जल्दी नाश्ता तैयार कर रही थीं। इसी बीच वह अचानक चिल्लाने लगी तो शिक्षक पति, देवर व बेटा दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा तो वह आग की लपटों से घिरी थीं। बचाने के चक्कर में शिक्षिका के साथ उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि देवर व बेटा भी घायल हो गए।