कोरीया

जंगल में शौच करने गई महिला का मुंह दबाकर बंधक बनाया, फिर 3 दिन तक किया दुष्कर्म

रात को पति को खाना देकर घर से लगे जंगल की ओर गई थी शौच करने, दिनभर जंगल में तथा रात को घर में रखता था आरोपी

2 min read
Rape accused arrested

चिरिमिरी पोंड़ी. अपने पति को खाना परोसकर जंगल में शौच के लिए गई महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने मुंह दबाकर बंधक बना लिया। उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने 3 दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह जान से मारने की धमकी देकर वह उसे दिन में जंगल में तथा रातभर अपने घर पर रखता था।

इसी बीच महिला किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और घटना की जानकारी पति को दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ग्रामीण को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

सड़क पर दौड़ रहा था ‘द बर्निंग ट्रेलर’, ज्यादा ट्रिप मारने के चक्कर में ड्राइवर को नहीं रहा होश, फिर…


कोरिया जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरियाखोह निवासी महिला रविवार को अपने पति को खाना परोसकर रात करीब 8 बजे पास के जंगल में शौच करने गई थी। इस दौरान गांव का ही व्यक्ति सुखलाल बैगा (40) जबरन मुंह दबाकर महिला को अपने घर ले गया और तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वह रविवार से लगातार तीन दिन तक महिला की अस्मत लूटता रहा, लेकिन किसी को मामले की भनक तक नहीं लगी। आरोपी महिला को सुबह जंगल और शाम होते ही अपने घर लेकर आता था। मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। इसी बीच महिला मौका पाकर जैसे-तैसे भाग कर अपने घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद उसने पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर नागपुर चौकी प्रभारी आरएन पटेल ने टीम बनाकर आरोपी सुखलाल के खिलाफ धारा 376, 2, (ढ), 506, 343 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शेषनरायण सिंह, जैण्डर तिर्की, रोशन एक्का, मनोज सिंह व संजय भगत शामिल थे।


आरोपी को घर से गिरफ्तार किया
नागपुर चौकी प्रभारी पटेल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी शातिर है। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला क्लीन सिटी का अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
Published on:
12 Apr 2018 08:24 pm
Also Read
View All
Leopard killed man: तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला, आंगन में सोते समय ले गया था दबोचकर, इधर हाथी के हमले में महिला की मौत

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’