28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर दौड़ रहा था ‘द बर्निंग ट्रेलर’, ज्यादा ट्रिप मारने के चक्कर में ड्राइवर को नहीं रहा होश, फिर…

वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालक ने बताया कि वाहन के इंजन में लगी है आग, दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Apr 2018, 5:25 PM IST

Fire in trailer

Fire in Trailer

सूरजपुर. कोयला लोड ट्रेलरों व हाइवा वाहनों के बीच खदान से कोल साइडिंग तक ज्यादा ट्रिप मारने की इन दिनों होड़ लगी हुई है। इस आपाधापी में वाहन किस स्थिति में पहुंच चुका है, इसका होश भी ड्राइवर को नहीं रहता है। ड्राइवरों की इस लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।

इसी कड़ी में बुधवार की रात भी सूरजपुर जिले के ग्राम ब्रह्मपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर के इंजन में आग लगी थी और ड्राइवर उसे सड़क पर दौड़ा रहा था।

बगल से गुजर रहे दूसरे वाहन चालक ने उसे आग लगे होने की जानकारी दी। इसके बाद सूरजपुर से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेलर का सामने का हिस्सा खाक हो चुका था जबकि ट्राली तक आग नहीं पहुंच पाने के कारण लाखों रुपए का कोयला बच गया।

उदयपुर विकासखंड के परसा-केते से बुधवार की रात करीब 7 बजे कोयला लोड कर ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 3899 का चालक सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित कोल साइडिंग जा रहा था। वह पे्रमनगर-रामानुजनगर मार्ग पर ग्राम ब्रह्मपुर के पास पहुंचा ही था कि वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालक ने ट्रेलर के इंजन में आग लगी देखी।

उसने तत्काल यह बात ट्रेलर के ड्राइवर को बताई। आग लगे होने की बात सुनते ही ड्राइवर ने कोयला लोड ट्रेलर वाहन वहीं खड़ा कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना सूरजपुर नगरपालिका के दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने में मौके से कुछ ही दूरी पर चल रहे कंस्ट्रक्शन से भी पानी लाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, ट्रेलर के सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि आग ट्रॉली तक नहीं पहुंची, अन्यथा लाखों रुपए का कोयला भी जलकर खाक हो जाता।


ड्राइवर को नहीं था पता
ट्रेलर में आग लगे होने की जानकारी ड्राइवर को भी नहीं थी। वह जलता हुआ टे्रलर सड़क पर दौड़ा रहा था। सूत्र बताते हैं कि कोयले की ज्यादा ट्रिप मारने के चक्कर में चालक बेहिसाब वाहन दौड़ाते हैं। कोल वाहन चालकों के मध्य हर दिन इस तरह की प्रतिस्पर्धा साफ तौर पर देखी जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग