28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के इस नेक काम में हाथ बटा रहे बुजुर्ग के साथ अचानक हुआ ये हादसा और छूट गई दुनिया

मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने के पश्चात ले जाया जा रहा था रायपुर, रास्ते में तबीयत बिगडऩे पर वापस भर्ती कराया तो चली गई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Apr 2018, 3:49 PM IST

Dead body

dead body

अंबिकापुर. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम से पे्ररित 64 वर्षीय एक बुजुर्ग मंगलवार की शाम सड़क किनारे से कचरा उठा रहा था। उसे क्या पता था कि उसकी कुछ पल में ही मौत आने वाली है। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अंदरुनी हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर के लिए रेफर कर दिया। यहां से रायपुर ले जाते रास्ते में तबीयत बिगड़ी तो वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। दरअसल बुजुर्ग अपने गांव के पास ही ठेला लगाकर गन्ना जूस बेचता था।


अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम माणिकप्रकाशपुर निवासी ६४ वर्षीय देव साय राजवाड़े पिता माझी राजवाड़े गांव में ही सड़क किनारे ठेला लगाकर गन्ने का जूस बेचने का काम करता था। मंगलवार की शाम भी गन्ना रस बेचने के बाद ठेले के पास ही ग्राहकों द्वारा फेंके गए डिस्पोजल ग्लास को उठाकर पास ही पड़े कचरे के डिब्बे में डाल रहा था।

उसी दौरान दरिमा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर सिर के बल जा गिरा। इससे उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजनो ंद्वारा उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां प्राथमिक उपचार पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रात में ही रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से रायपुर ले जा रहे थे। वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कुछ ही दूर निकले थे कि बुजुर्ग की तबीयत बिगडऩे लगी। इस पर परिजन वापस उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पीएम मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम से पे्ररित था। इसलिए हर दिन गन्ना रस बेचने के बाद अपने ठेले के पास पड़े कचरे को उठाकर निर्धारित जगह पर रखता था।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग