कोरीया

Breaking News : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बाइक के नंबर प्लेट पर लिखा था ‘बिगड़ा नवाब’

अधिक रफ्तार होने के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई बाइक, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
less than 1 minute read
Number plate of bike
Bigda navab on bike

चिरमिरी. गोदरीपारा-बड़ा बाजार के बीच पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात एक बाइक ने स्ट्रीट लाइट के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घनाग्रस्त बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह 'बिगड़ा नवाब' लिखा था।


कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी सूरज पिता लल्लू (18) एवं जमीत पिता राजकुमार देवांगन अपाचे बाइक से घुमने गए थे। इस दौरान सूरज बाइक को तेज रफ्तार में चला रहा था। शनिवार रात 10 बजे पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। हादसे के कुछ देर बाद ही सूरज की मौत हो गई।

वहीं दूसरा साथी जमीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घनाग्रस्त बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह 'बिगड़ा नवाब' लिखा था। आस-पास से गुजरने वाले लोगों ने हादसा देखा तो उनके परिजनो को सूचना दी और युवकों को सीएचसी बड़ा बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर के लिए रेफर कर दिया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुर्घटना का कारण सड़क पर पड़ी रेत हो सकती है, इससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बरतुंगा कच्ची सड़क से मिट्टी लोड ट्रकों के आवागमन होने से रेत मुख्य सड़क पर फैल रही है। इससे अक्सर दुपहिया चालक अनियंत्रित हो जाते हैं।

Published on:
08 Oct 2018 05:26 pm