कोटा

देर रात कोटा के 50 घरों पर मौत बनकर गिरी हाईटेंशन लाइन, पानी पीने उठे युवक की मौत, दहशत में पूरा इलाका

कूकड़ा पंचायत के कूकड़ा खान बस्ती में देर रात 11 केवी विद्युत लाइन टूटकर 50 मकानों पर गिर गई। इससे एक युवक की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 12:35 PM IST
 Electricity Incident

मोड़क स्टेशन. कूकड़ा पंचायत के कूकड़ा खान बस्ती में देर रात 11 केवी विद्युत लाइन टूटकर 50 मकानों पर गिर गई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य घरों में बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया।


ग्रामीणों ने बताया कि देर रात दो बजे करीब तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटकर बस्ती के मकानों पर गिरा। धमाके की आवाज सुन लोगों की नींद खुली और बाहर आकर देखा तो चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आया। वहीं, बस्ती निवासी युवक दिनेश की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

इस पर दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वह बिजली की चपेट में आने से झुलसा हुआ पड़ा था। उसे तुरंत मोड़क सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए ग्रामीणों की समझाइश कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

खाक हो गए टीवी-फ्रिज
बाशिंदों ने बताया कि 11 केवी लाइन टूटने से बस्ती के ५० घरों में करंट फैल गया। दो दर्जन से अधिक घरों में टीवी, फ्रिज सहित अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। वहीं, कई लोगों को बिजली का झटका लगा।


मकानों के ऊपर से निकाल रखी लाइन

ग्रामीणों का कहना है विद्युत निगम ने यह लाइन सड़क किनारे से नहीं निकाल कर मकानों के ऊपर से निकाल रखी है, बस्ती के लोगों की जान हमेशा पर हमेशा संकट बना रहता है। आए दिन लाइन टूटने व हाई वोल्टेज की की समस्या रहती है। हाईटेंशन लाइन को बस्ती से हटाकर सड़क किनारे से निकालने के लिए
सांसद, विधायक सहित उच्चाधिकारियों से आग्रह किया लेकिन हर बार भरोसा दिलाया जाता है लेकिन समाधान कोई नहीं करता।

Updated on:
16 Dec 2017, 12:35 PM IST
Published on: