कोटा

खतरनाक: 12 साल के बालक को मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, गर्दन अकड़ी और मुंह भी जकड़ा

Battery Explosion: बच्चों के लिए मोबाइल की लत कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मोबाइल चार्ज करते समय उसकी बैट्री फट गई और 12 साल का बालक करंट से झुलसकर गंभीर घायल हो गया।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 3:24 PM IST
mobile_addiction_.jpg

Mobile Addiction: बच्चों के लिए मोबाइल की लत कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मोबाइल चार्ज करते समय उसकी बैट्री फट गई और 12 साल का बालक करंट से झुलसकर गंभीर घायल हो गया। बारां जिले के छीपाबड़ौद निवासी परिजनों ने बालक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में बालक के हाथ-पैर झुलस गए हैं।

तेजराज बंजारा ने बताया कि लगभग 12 दिन पहले उसके मामा के यहां रसोई का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने वह और उसके माता-पिता मिश्रोली चले गए। घर में उसका छोटा भाई 12 वर्षीय गोलू व बहन थी। दोपहर में गोलू ने मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगाया। चार्जर लगाते ही मोबाइल में करंट प्रवाहित हुआ और ब्लास्ट हो गया। मोबाइल की बैट्री में ब्लास्ट से गोलू करंट की चपेट में आ गया। गोलू के हाथ और पैर झुलस गए। हादसे के बाद बहन से उसे फोन किया और जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग के आदेश जारी, 31 दिसंबर से ये वाहन होंगे जब्त


गोलू को झुलसी हालस में स्थानीय अस्पताल लेकर गए। वहां गोलू का 7-8 दिन तक उपचार चला। गोलू की हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बारां रैफर कर दिया। बारां में एक दिन उपचार के बाद बुधवार शाम गोलू को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गर्दन अकड़ गई, मुंह भी जकड़ा
तेजराज ने बताया कि हादसे के बाद गोलू की हालत में सुधार नहीं है। उसका मुंह जकड़ गया है। गर्दन अकड़ गई है। वह सही से खा-पी नहीं पा रहा है। चिकित्सक भी फिलहाल नहीं बता रहे कि वह सही कब होगा।
यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी का 20 सेकंड का ये वीडियो वायरल, इस तोहफे को देखकर जताया आभार
गोलू का स्कूल बंद तो मोबाइल शुरू
गोलू कक्षा 7 का छात्र है। पास के ही गांव में स्थित स्कूल में पढ़ने जाता था। एक-डेढ़ माह पहले उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिजनों ने कारण पूछा तो बोला कि ‘मास्टर जी ने डांटा-पीटा, अब नहीं जाऊंगा स्कूल’ उसके बाद से जिद कर स्कूल नहीं गया। भाई तेजराज ने नया मोबाइल लिया तो पुराना मोबाइल गोलू को दे दिया। इसके बाद से गोलू की मौज हो गई। दिनभर मोबाइल चलाता था। परिजनों को अब गोलू की चिंता है कि वह जल्द सही हो जाए। तेजराज ने कहा कि भाई जल्द सही हो जाए बस। ईश्वर से यही प्रार्थना है।

फोन में ये लक्षण, दिखें तो सावधान
फोन की स्क्रीन का ब्लर होना या स्क्रीन में पूरी तरह डार्कनेस आ जाना।
फोन बार-बार हैंग होना और उसकी प्रोसेसिंग स्लो हो जाना।
बात करते वक्त फोन नॉर्मल से ज्यादा गर्म होना।
फोन की बैट्री फूल जाना।

इसलिए फटती है मोबाइल की बैट्री
आईटी एक्सपर्ट की मानें तो चार्जिंग के समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है। इस वजह से भी बैट्री गरम हो जाती है। इसलिए चार्जिंग के समय बात करने पर ब्लास्ट हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैट्री ओवरहीट हो जाती है और उसमें विस्फोट हो जाता है। मोबाइल ब्लास्ट या मोबाइल बैटरी ब्लास्ट का एक कारण लिथियम-आयरन बैटरियों में पैदा होने वाली हीट भी होती है। फोन में मौजूद इस तरह की बैट्री किसी भी स्थिति में ब्लास्ट होने का कारण बन सकती है। चार्जिंग सर्किट या बैट्री में पैदा हीट भी ब्लास्ट कर सकती है।

Updated on:
22 Dec 2023, 3:24 PM IST
Published on: