नोएडा

किसानों की हुंकार से उड़ी सरकार की नींद, 3 दिन में 1200 बढ़े लहसुन के दाम

सहकारिता विभाग की ओर से बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत मंडियों में लहसुन की खरीद शुरू करने के बाद खुली नीलामी में भी भावों में तेजी आई है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2017

सहकारिता विभाग की ओर से बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत मंडियों में लहसुन की खरीद शुरू करने के बाद खुली नीलामी में भी भावों में तेजी आई है। तीन दिन में लहसुन के दामों में 1200 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।

सरकारी खरीद केंद्रों पर लहसुन की बहुत कम खरीद हो रही है। कोटा की दोनों मंडियों में इन दिनों 25 हजार कट्टे से अधिक लहसुन की आवक हो रही है। सरकारी खरीद सिर्फ भामाशह मंडी में हो रही है। जहां मंडी प्रशासन ने अलग से जगह आवंटित की है।

अब तक 338 कट्टों की खरीद

सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) अजयसिंह पंवार ने बताया कि मंडी में लहसुन की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद से अब तक 338 कट्टे खरीद हो चुकी है। 3200 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद शुरू होने से खुली नीलामी के भावों में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। तीन दिन में लहसुन 1200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज हो गया।

एेसे बढ़े भाव

तिथि भाव

13 जून 800 से 4250

14 जून 1000 से 5050

15 जून 1000 से 5000

16 जून 1000 से 5450

(भाव रुपए प्रति क्विंटल में)

Published on:
17 Jun 2017 09:48 am
Also Read
View All