कोटा

खून से सनी सड़क: बूंदी में बेकाबू ट्रक ने हाइवे पर 15 गायों को कुचला, दर्दनाक मौत से सहम उठे लोग

Road Accident, Cows Killed, Truck scrunch cattle: बूंदी जिले में नेशनल हाइवे 148-डी पर एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर 15 गायों को कुचल दिया।  
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 10:51 AM IST
15 cattle died in Road Accident
खून से सनी सड़क: बूंदी में बेकाबू ट्रक ने हाइवे पर 15 गायों को कुचला, दर्दनाक मौत से सहम उठे लोग

कोटा. बूंदी जिले में नेशनल हाइवे 148-डी पर मेंडी गांव के पास रविवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर बैठी 15 गायों को कुचल दिया। ( cattle Died) घटना का पता सोमवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को लगा। ( Road Accident ) सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हाइवे पर एकत्रित हुए। सड़क पर बिखरा खून व क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीण भड़क उठे।

घटना के विरोध में हाइवे पर जाम कर दिया। सूचना पर दबलाना थानाधिकारी शौकत खान जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समझाइश की लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार भावना सिंह व पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।

गौशाला के अभाव में हाइवे पर भटकते हैं गौवंश
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी गौशाला नहीं है। ऐसे में गौवंश हाइवे व कस्बे की सड़कों पर इधर-उधर भटकते हैं। जबकि, मेंडी के पास कई बीघा जमीन खाली पड़ी है। पंचायत प्रशासन से पूर्व में भी यहां गौशाला बनवाने की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण बेजुबान गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई।

हाइवे पर स्पीड से दौड़ते हैं ओवरलोड वाहन
लोगों ने बताया कि हाइवे पर भारी वाहन व ओवरलोड वाहन बेखौफ स्पीड से वाहन दौड़ाते हैं। कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी थी उसे भी अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण हाइवे पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में स्पीड से दौड़ते वाहनों से हादसे की आशंका बनी रहती है।

रात के समय खतरा अधिक रहता है। पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है। इसी का फायदा वाहन चालक उठाते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की गति पर अंकुश लगाने की मांग की। सक्षक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। करीब 1 घंटे तक हाइवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे। इससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

Published on: