कोटा

सावधान कोटावासियों! नाबालिग लुटेरे अपना रहे नए-नए तरीके, खान व्यवसायी की कार रुकवाकर जेब से निकाले 2 लाख

शहर में एक्सीडेंट के बहाने से वाहन चालकों को रोककर उनसे रुपए ऐंठने के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 10:38 PM IST
crime in kota

कोटा . शहर में एक्सीडेंट के बहाने से वाहन चालकों को रोककर उनसे रुपए ऐंठने के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को भी एक ऐसा ही मामला हुआ। जिसमें बाइक सवार तीन नाबालिगों ने एक खान व्यवसायी की कार को एक्सीडेंट के बहाने से रोका और उनकी जेब से करीब दो लाख रुपए निकालकर ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई शौकत अली ने बताया कि कमला उद्यान निवासी मुकेश राठौर ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दी कि वे मंगलवार रात को कार से डाबी स्थित खान से घर आ रहे थे। नांता मोड से बाइक सवार कुछ लोग पीछे लगे और मित्तल मैरिज गार्डन के पास कार को रुक वा लिया। बाइक पर तीन जने सवार थे। जिनमें से एक 15 साल से कम और दो 18 साल से कम उम्र के थे। उन्होंने कहा कि वे कार से उनकी बाइक का एक्सीडेंट करके आए हैं। जिससे उनमे से एक के हाथ में चोट लगी हुई थी। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाइक सवारों ने जबरदस्ती करते हुए हर्जाना मांगा तो मैं बैग से रुपए निकालकर उन्हें देना लगा। तभी एक किशोर ने जेब से करीब दो लाख रुपए निकाल लिए और तीनों जने बाइक पर बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका था। रिपोर्ट मिलने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इधर, तीन दिन से लापता मासूम बालिका

कैथून थाना क्षेत्र से एक बालिका तीन दिन से लापता है। पुलिस ने बताया कि रामखेड़ली निवासी भैरूलाल सुमन ने 1 मई को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनकी भांजी पायल (5) पुत्री राम कल्याण अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए 4-5 दिन पहले बूंदी जिले के रामपुरिया से आई थी। यहां 30 अप्रेल को दोपहर तक वह घर पर थी। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल रहा। वह मानसिक विक्षिप्त है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Published on: