कोटा

BIG NEWS: कोटा की प्राइवेट बस में हाई वोल्टेज ड्रामा, सवारियों की थमी सांसे, पुलिस पर फैंके टिफिन

सवारियों से भरी बस को पहले थाने फिर एमबीएस अस्पताल ले जाना पड़ा
2 min read
Jul 03, 2018
Crime
बस में चढ़े मंदबुद्धि युवक का 3 घंटे हंगामा

कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मानसिक रूप से कमजोर युवक निजी बस में चढ़ गया। युवक गांव जाने की जिद करने लगा। जब उसे बस से उतरने को कहा गया तो उसने पुलिसकर्मी सहित अन्य लोगों पर टिफिन से वार किए। आखिरकार चालक को सवारियां उतारकर बस को एमबीएस अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां भी करीब तीन घंटे मशक्कत कर उसे काबू किया गया। बाद में इलाज करवाकर वह अस्पताल से भाग गया।

Read More:फर्राटे से बाइक दौड़ना अब पड़ सकता है आपको भारी

निजी ट्रैवल्स एजेंसी के प्रबंधक जुनैद ने बताया कि उनकी बस मांगरोल जाने के लिए दोपहर में सीबी गार्डन के सामने खड़ी थी, सवारियां बैठी थी। तभी एक युवक बस में चढ़ा। उसके हाथ में लगी चोट से खून बह रहा था। युवक से कहा कि वह इलाज करवाकर आए तो वह नहीं माना और मांगरोल जाने की जिद करने लगा। समझाइश से भी वह नीचे नहीं उतरा। ऐसे में कुछ लोगों ने नयापुरा थाने सूचना दी। थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर पुलिसवालों ने बस को नयापुरा थाने ले जाने को कहा। चालक बस को लेकर नयापुरा थाने पहुंच गया, लेकिन यहां भी वह युवक उतरने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद वे बस को एमबीएस लेकर गए। जुनैद ने बताया कि उन्होंने युवक का इलाज कराने की बात कही, लेकिन मंदबुद्धि होने से वह नहीं माना। दोपहर 1 बजे वह बस में चढ़ा था और करीब 4 बजे बड़ी मुश्किल से उतारा गया।

चालक बस को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचा तो वहां सवारियां उतार दी गई, लेकिन युवक नहीं उतरा। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चम्पालाल जब उसे उतारने के लिए बस में चढ़े तो युवक ने उन पर टिफिन से वार किया। इससे उनके हाथ में मामूली चोट लगी। बाद में कुछ लोगों व पुलिस ने उसे काबू किया और उसका इलाज कराया। प्राथमिक उपचार होते ही वह कहीं भाग गया। इससे उसका नाम पता नहीं चला।
Read More:बच्ची को मारना मकसद नहीं बस अपनी पहचान छिपाना था

पिता से भी कर रहा था झगड़ा
जुनैद ने बताया कि उसके पिता भी उसके साथ थे। वह पिता से भी झगड़ा कर रहा था। इस कारण पिता कहीं छोड़कर चले गए।

Updated on:
03 Jul 2018 10:43 pm
Published on:
03 Jul 2018 10:43 pm