कोटा

कार चालक से 32 लाख कैश बरामद ,चुनावों में खपाने की आशंका

पुलिस व एसएसटी टीम ने की कार्रवाई
2 min read
Apr 06, 2019
kota news
कार चालक से 32 लाख कैश बरामद ,चुनावों में खपाने की आशंका

कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को पुलिस ने नाकाबंदी व चैकिंग के दौरान एक कार से 3264950 रुपए की राशि बरामद की। पुलिस ने कार में सवार तीन जनों से राशि के बारे में पूछताछ की। तो वे संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसएसटी टीम को बुलवाकर राशि जब्त की गई।

कैथूनीपोल थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिटी दीपक भार्गव के निर्देश पर नाकाबंदी व चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक संजय शर्मा ने सौफिया स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू की तो एक कार में तीन जने मिले बारां निवासी गौरव गौतम, यश गौतम व परमानंद नागर आ रहे थे। कार की तलाशी ली, तो उसमें 32,64,950 लाख रुपए मिले। इतनी बड़ी राशि के बारे में पूछने पर तीनों संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने एसएसटी को बुलवाकर कार्रवाई करते हुए राशि जब्त कर ली।

इधर ...फर्जी आईडी से टिकट बनाकर कर रहा था ब्लैक, एक गिरफ्तार
कोटा. रेलवे सुरक्षा बल ने तलवंडी में पर्सनल आईडी से सामान्य एवं तत्काल सेवा की आरक्षित रेल ई टिकट बनाकर यात्रियों से प्रति टिकट 200 से 250 रुपए अधिक वसूलने के मामले में तलवंडी से एक जने को गिरफ्तार किया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को निरीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में तलवंडी स्थित शिवा कम्प्यूटर पर कार्रवाई की। दुकान संचालक तलवंडी निवासी सुनील लम्बोरा से फर्जी 5 पर्सनल यूजर आईडी से बनाई गई 22 रेलवे की आरक्षित ई टिकिटों का रिकार्ड, कम्पयूटर, प्रिटंर जब्त किया। इसमें से 10 आरक्षित ई टिकट अग्रिम यात्रा की है। प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में उपनिरीक्षक संजय शर्मा, बच्चूसिंह धाकड़, रायसिंह, मुकेशचंद, ईश्वर सिंह शामिल थे।

Published on:
06 Apr 2019 05:36 pm
Also Read
View All
कोटा श्रीमथुराधीशजी कॉरिडोर: 23 चिन्हित भवन का अधिग्रहण शुरू, 3 दिन में करना होगा खाली, मिलेगा ₹25 करोड़ का मुआवजा

Kota: चालान कटने से नाराज ड्राइवर ने NH-52 पर लगाया लंबा जाम, 2025 में चालान विवाद ने ले ली थी RTO इंस्पेक्टर की जान

₹1220 करोड़ की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ेगा कोटा, बालापुरा इंटरचेंज से एरोड्राम तक बनेगा फोरलेन रोड

Kota: पड़ोसी ने की शिवसेना नेता प्रमोद चतुर्वेदी के बेटे की हत्या, पिता बोले-कुछ दिन पहले ही समझाया था इससे दूर रहना

Kota: ट्रेन की चपेट में आने से 10th के स्टूडेंट की मौत, परिजन बोले-हत्या हुई है, मर्डर करके शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया