1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Breaking News: शिवसेना नेता प्रमोद चतुर्वेदी के बेटे की हत्या, सांवरिया सेठ जाते समय दोस्त ने ही किया मर्डर

Rajasthan Crime: कोटा में शिवसेना नेता प्रमोद चतुर्वेदी के बेटे गौरव चतुर्वेदी की बेगूं में हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जाते समय रास्ते में साथी से विवाद के बाद वारदात हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 01, 2026

Gaurav Chaturvedi Murder Case

मृतक की फाइल फोटो: सोशल मीडिया

Gaurav Chaturvedi Murder Case: कोटा के शिवसेना नेता प्रमोद चतुर्वेदी के बेटे गौरव चतुर्वेदी की चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित बेगूं में हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गौरव अपने एक साथी के साथ सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में बेगूं के पास चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद साथी ने ही गौरव की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना को लेकर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गौरव चतुर्वेदी के खिलाफ भी कोटा में कुछ आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई दूसरा कारण या पुराना विवाद तो नहीं था।
(खबर अपडेट की जा रही है।)

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग