
गिरफ्तार आरोपी की फोटो: पत्रिका
Kota Police Arrested Theft Accused: कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसने परिवार वालों और आसपास के लोगों को भी हैरान कर दिया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चोर का CCTV फुटेज भी सामने आया है। दरअसल दिन में परिवार के लोग घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे तभी एक युवक बेखौफ होकर घर में घुसा और नकदी चोरी करने लगा।
आवाज आने पर महिला की अचानक नींद खुली तो उसने पूछा कौन है ऐसे में युवक ने घबराने की बजाय कहा 'आंटी, मैं हूं' जिसके बाद महिला को शक हुआ और वो चिल्लाने लगी। हालांकि महिला के शोर मचाने के बाद चोर फटाफट भाग भी निकला। वारदात के 2 घंटों बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोटा के महावीर नगर थाना अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की गतिविधियों का विश्लेषण किया। आरोपी की पहचान होने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पीड़ित कल्याण मल प्रजापति ने बताया कि 28 जून को दोपहर में 3 बजकर 18 मिनट पर एक अज्ञात चोर दोपहिया वाहन से उनके घर पहुंचा और मुख्य द्वार खोलकर अंदर चला गया। सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे ऐसे में चोर ने धीरे-धीरे चीजें खंगालनी शुरू की और पर्स से 5-7 हजार रुपए कैश निकाल लिए। आवाज आने पर महिला की अचानक नींद खुली तो उसने पुछा कौन है ऐसे में युवक ने घबराने की बजाय 'आंटी, मैं हूं', जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी तो फटाफट भाग गया। पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
घटना के बाद परिवार ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और पुलिस को शिकायत दी। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दीं, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर ली। महावीर नगर थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है।)
Updated on:
30 Jun 2026 02:43 pm
Published on:
30 Jun 2026 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
