कोटा

कोटा में जयपुर की तर्ज पर बनी चौपाटी, मिलेंगे इडली डोसा, पिज्जा-पास्ता समेत 36 व्यंजन

कोटा . जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी 'कोटा चौपाटी' में आमजन लजीज व्यंजनों के चटखारे एक छत के नीचे ले सकेंगे। नगरीय एवं विकास मंत्री शांति धारीवाल 28 जून को रात 7.30 बजे चौपाटी आमजन को समर्पित करेंगे। कोटावासी यहां 3 दर्जन से ज्यादा व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 9:46 PM IST
kota_chopati.jpg

कोटा . जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी 'कोटा चौपाटी' में आमजन लजीज व्यंजनों के चटखारे एक छत के नीचे ले सकेंगे। नगरीय एवं विकास मंत्री शांति धारीवाल 28 जून को रात 7.30 बजे चौपाटी आमजन को समर्पित करेंगे।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि जयपुर के मानसरोवर और प्रताप नगर में बनी 'जयपुर चौपाटी' पर्यटकों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन चुकी है। कोटा में विकसित 'कोटा चौपाटी' भी शहर के लिए लैंडमार्क साबित होगी। कोटावासी यहां 3 दर्जन से ज्यादा व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

कोटा चौपाटी में 17 दुकानों एवं 4 कियोस्कों का निर्माण किया गया है, जहां इंडियन, इटालियन, कॉन्टिनेंटल व्यंजन उपलब्ध हो सकेंगे। चौपाटी परिसर में म्यूजिक सिस्टम एवं म्यूजिकल बैंड के बीच व्यंजनों का स्वाद अविस्मरणीय रहेगा। गौरतलब है कि जयपुर में स्थापित चौपाटी के शुरुआती 5 महीनों में अधिकतम फुटफाल के लिए मंडल को 2 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं।

धारीवाल तीन दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात को कोटा पहुंच गए। धारीवाल के नेतृत्व में शनिवार सुबह कोटा उत्तर के वार्ड 67 58, 57 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।